Haryana News 24
कुरुक्षेत्र में गर्मी का सितम बरकरार, अस्पताल में बड़ी मरीजों की संख्या।
Sunday, 26 May 2024 18:30 pm
Haryana News 24

Haryana News 24

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में गर्मी का सितम बरकरार। कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में हीट वेव के चलते मरीजों की संख्या में हुई बढ़ोतरी। सिविल सर्जन डॉक्टर एसएस मेहला बोले अस्पताल में अलग से बनाया गया है हीट वेव बचाव वार्ड।

कुरुक्षेत्र में गर्मी का सितम बरकरार है। जिले के सरकारी एलएनजेपी अस्पताल में हीट वेव के चलते मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। सिविल सर्जन डॉक्टर एसएस मेहला के मुताबिक अस्पताल में अलग से हीट वेव बचाव वार्ड बनाया गया है।

सिविल सर्जन डॉक्टर एसएस मेहला ने बताया कि प्रचंड गर्मी की वजह से हीट स्ट्रोक के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी की बहुत ज्यादा जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकले व पानी की कमी न होने दे, यदि गर्मी लग जाए तो तुरंत निकट के स्वास्थ्य केंद्र जाकर डॉक्टर से सलाह लेवे। उन्होंने स्वीकार किया कि गर्मी की वजह से उल्टी, दस्त व बुखार के मरीज भी बढ़ रहे हैं।