Haryana News 24
51लीटर की दो कांवड़ पहुंची नूंह के नलहड़ शिव मंदिर
Friday, 02 Aug 2024 18:30 pm
Haryana News 24

Haryana News 24

बोल बम के जयकारों से गूंजे शिवालय 

महा कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र।

नूंह जिले में महा शिव रात्रि का पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया गया। जिले के सभी शिवालयों में जलाभिषेक किया गया। जिले के नलहेश्वर मंदिर नल्हड, झिरकेश्वर मंदिर फिरोजपुर झिरका, संगलेश्वर मंदिर संगेल के प्राचीन शिव मंदिरों में शिव भगतों ने भारी संख्या में जलाभिषेक किया। 
बता दें की इस बार महा कांवड़ आकर्षण का केंद्र रही और पहली बार 51लीटर की दो कांवड़ नूंह के नलहड़ मंदिर पहुंची और जलाभिषेक किया।  

 इस दौरान मंदिर की समिति द्वारा भोजन प्रसाद की भी उचित व्यवस्था की गई थी। वही बच्चों के लिए खिलौने की दुकानें और झूले आदि लगाए गए थे। मंदिर कमेटी के प्रधान सरदार गुरुचरण सिंह मलिक ने बताया की भगतों के लिए मंदिर के पट सुबह चार बजे से खोल दिए गए और अब तक करीब ढाई हजार शिव भगत जलाभिषेक कर चुके हैं। अगर सुरक्षा की बात करें तो पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप द्वारा पुलिस का विशेष प्रबंध की गया। 


एंकर क्लोज: खास बात यह है कि नलहरेश्वर शिव मंदिर वहीं मंदिर है, जहां से ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा की शुरुआत हर साल होती है और करीब 1 साल पहले यहीं पर ब्रजमंडल शोभा यात्रा के दौरान हिंसा हुई थी, लेकिन बीते महीने में सावन के पहले सोमवार को पूरी सफलता के साथ ब्रजमंडल शोभा यात्रा इस बार संपन्न हुई और जिला प्रशासन से लेकर इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली। यह काफी प्राचीन मंदिर है, जिसे पांडव कालीन बताया जाता है। इस दौरान कांवड़ लाने वाले श्रद्धालुओं के अलावा महिलाओं व बच्चों की भी अच्छी खासी संख्या देखने को मिली।