Haryana News 24
आप प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता का बयान, CM सैनी बने घोषणा मंत्री !
Friday, 16 Aug 2024 18:30 pm
Haryana News 24

Haryana News 24

अहंकारी भाजपा ने द्वेष के चलते केजरीवाल को डाला जेल में।

भिवानी पहुँचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने आरोप लगाया है कि हरियाणा के सीएम नायब सैनी चुनाव को देख घोषणा मंत्री बन गए हैं। साथ ही आरोप लगाया कि अंहकारी भाजपा ने द्वेष के चलते केजरीवाल को जेल में डाला है। 

बता दें कि आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आज आम आदमी पार्टी द्वारा उनकी जन्म स्थली सिवानी क़स्बे में जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान विधानसभा चुनावों की तैयारी को लेकर भी मंथन किया गया। इस मंथन में आप के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक, प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा मौजूद रहे। 

इस दौरान मीडिया से मुख़ातिब होते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने आरोप लगाया कि अंहकारी भाजपा ने द्वेष के चलते केजरीवाल को जेल में डाला है। वहीं हरियाणा सरकार की जनहित में ताबड़तोड़ घोषणाओं पर कहा कि चुनाव में हार के चलते हरियाणा के सीएम नायब सैनी घोषणा मंत्री बन गए हैं। 

वहीं हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों में गठबंधन को लेकर सुशील गुप्ता ने फ़िलहाल साफ़ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि आप जनता ये गठबंधन कर मैदान में उतरेगी। वहीं टिकट बँटवारे पर कहा कि आप सर्वे करवाएगी। सर्वे के आधार पर जनता जिसे चाहेगी, उसे टिकट दी जाएगी।