Haryana News 24
हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा पर बोली विधायक गीता भुक्कल।
Friday, 16 Aug 2024 18:30 pm
Haryana News 24

Haryana News 24

आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी है पूरी तरह से तैयार।

हरियाणा में पूर्ण बहुमत से बनेगी कांग्रेस पार्टी की सरकार 

बेरोजगारी, हरियाणा का विकास, बहन-बेटियों की सुरक्षा और खेल व खिलाड़ी रहेंगे कांग्रेस पार्टी के चुनावी मुद्दे।

सरकार की गलतियों व नीतियों की वजह से विनेश फोगाट ने की संन्यास की घोषणा- गीता भुक्कल

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से घोषणा कर दी गई है। हरियाणा में 1 अक्टूबर को चुनाव होंगे और 4 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। 
वहीं चुनाव आयोग की तरफ से हरियाणा में की गई घोषणा को लेकर पूर्व शिक्षा मंत्री एवं झज्जर से कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा करने पर हम चुनाव आयोग का स्वागत करते हैं हरियाणा की जनता लंबे समय से चुनाव का इंतजार कर रही थी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से तैयार है और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी, हरियाणा का विकास, बहन-बेटियों की सुरक्षा और खेल व खिलाड़ी चुनावी मुद्दे रहेंगे। विनेश फोगाट के ओलंपिक में मेडल ने मिलने पर विधायक गीता भुक्कल करने कहा कि विनेश फोगाट ने लंबे समय तक संघर्ष किया है। 

गीता भुक्कल का कहना है कि विनेश फोगाट सरकार की गलत नीतियों की वजह से ओलंपिक में मेडल नहीं जीत पाई और संन्यास की घोषणा की। वही विधायक गीता भुक्कल ने झज्जर विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ी मनु बकर और अमन सहरावत को ओलंपिक में पदक जीतने पर बधाई दी।