Haryana News 24
शिव रात्रि का त्योहार बड़ी धूम धाम से मनाया गया शिव मंदिरो में लगी श्रदालुओ की सुबह से ही भीड़ लोग कर रहे शिवलिंग जल अभिषेक
Thursday, 07 Mar 2024 18:30 pm
Haryana News 24

Haryana News 24

 

चरखी दादरी। शिव भक्तों का आज सबसे प्रिय त्योहार शिवरात्रि है, दादरी के शिव मंदिर बम बम भोले के नारों से गूंज रहे है। सुबह से ही मंदिरों में शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है। लोग भगवान शिव के शिवलिंग का जलाभिषेक दूध, दही, गंगाजल आदि से कर अपनी मनोकामना मांग रहे है। मंदिर में आए भक्तो में भी काफी उत्साह है और लोग भगवान शिव के रंग में डूबे हुए है। आज भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का दिन यानी की शिवरात्रि है जिसे मनाने के लिए सुबह से ही मंदिरों में भक्तो का तांता लगा हुआ है। भक्त दूध ,दही ,गंगाजल इतयादी से भगवान का जलाभिषेक कर रहे है और फूल बेलपत्र चढ़ा कर अपनी मनोकामना मांग रहे है।

दादरी के ऐतिहासिक शिव मंदिर के पुजारी ने बताया की आज के दिन भगवान शिव और पार्वती माता का विवाह हुआ था। इस त्यौहार को मनाने के लिए सुबह से ही भक्तों की लंबी – लंबी कतारे लगी हुई है और भक्त अपनी मनोकामना मांग रहे हैं। आज के दिन भक्त पंचामृत से भगवान का जलाभिषेक करते है और भोले की भक्ति में झूम उठते है। शिव भक्तों का आज सबसे प्रिय त्योहार शिवरात्रि है।

विजवल : चरखी दादरी के ऐतिहासिक शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलाभिषेक करते हुए व मंदिर के बाहर लगे मेले में खरीददारी करती महिलाएं व बच्चे