Haryana News 24
कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता को बुरी तरह से पीटा, पिता हुआ लहुलुहान।
Wednesday, 27 Mar 2024 18:30 pm
Haryana News 24

Haryana News 24

पत्नी से झगड़ा कर रहे बेटे को टोका तो पिता को किया घायल।

फतेहाबाद। गांव बीघड़ में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से पिटाई कर डाली। खून से लथपथ बुजुर्ग को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उपचाराधीन बीघड़ निवासी साधु राम ने बताया कि उसके बेटे ने उसके कहे से बाहर जाकर अपने आप शादी कर ली थी। अब पति-पत्नी में रोजाना झगड़ा होता रहता है। साधू राम ने बताया कि उसकी बहू गर्भवती है और आज सुबह उसका बेटा अपनी पत्नी पीटने लगा। इस पर उसने उसे टोका तो बेटे ने बेटे ने लाठी डंडों से उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। उसने शोर मचाया तो अन्य लोगो ने उसे छुड़वाकर अस्पताल में पहुंचाया।