Haryana News 24
 इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला  ने किया फतेहाबाद जिले का दौरा, 
Sunday, 31 Mar 2024 18:30 pm
Haryana News 24

Haryana News 24

फतेहाबाद।  इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला आज फतेहाबाद जिले के दौरे पर रहे। फतेहाबाद के टोहाना में पहुंचे अभय सिंह चौटाला ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और चुनावों को लेकर निर्देश दिए। अभय सिंह चौटाला ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर उन्हें पार्टी की नीतियों के बारे में अवगत करने के निर्देश भी दिए। मीडिया से बात करते हुए एक ओर जहां कांग्रेस और भाजपा पर जमकर बरसे वहीं आप आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी भी जमकर तंज कसा। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि अरविंद केजरीवाल कोई दूध का धूला हुआ नहीं है, उन्होंने कहीं बेईमानी की होगी तभी तो गिरफ्तारी हुई है। वहीं उन्होंने भाजपा और कांग्रेस को लूट का गिरोह बताया। उन्होंने दोनों दलों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अब ये लोग राजनैतिक नहीं है बल्कि अब तो यह लोग गिरोह के रूप में काम रहे हैं और लोगों को लूटते हैं। वहीं भाजपा और जेजेपी गठबंधन के टूटने संबंधी सवाल पर बोलते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि यह गठबंधन नहीं बल्कि ठगबंधन था और आज भी ये लोग मिले हुए हैं। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश की जनता आज बुरी तरह से परेशान है। प्रदेश में 5 लाख से अधिक बुजुर्गों की पेंशन काट दी गई, 9 लाख से अधिक लोगों के पीले कार्ड काट दिए गए, प्रदेश के स्कूल में मास्टर और अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है। कहीं पेयजल कमी तो कहीं दूषित जल समस्या बना हुआ है, लोग अब बदलाव का मन बना चुके हैं।  
जसपाल सिंह 
फतेहाबाद