Haryana News 24
झज्जर में हुए इनलो कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे अभय सिंह चौटाला।
Monday, 01 Apr 2024 18:30 pm
Haryana News 24

Haryana News 24

 

 

झज्जर। झज्जर में हुए इनरलो के कार्यकर्ता सम्मेलन में अभय सिंह चौटाला ने बताया कि हरियाणा लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की घोषणा चौधरी ओम प्रकाश चौटाला से मुलाकात करने के बाद की जाएगी।

6 अप्रैल को अभय चौटाला और अन्य इनेलो नेताओं की मुलाकात ओम प्रकाश चौटाला से होगी।। अभय चौटाला झज्जर में इनेलो कार्यकर्ताओं की एक बैठक लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल को उनकी और इनेलो के कई अन्य नेताओं की मुलाकात ओम प्रकाश चौटाला से होगी और उसी के बाद इनेलो अपने सभी लोकसभा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेगी। अभय चौटाला ने यहां एक तरफ देश और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा, तो वहीं जननायक जनता पार्टी से जुड़े एक सवाल पर अभय चौटाला भड़कते हुए भी दिखाई दिए।

अभय चौटाला ने लोकसभा चुनाव के लिए इनेलो प्रत्याशियों के नाम की घोषणा के सवाल पर कहा कि इनेलो ने हमेशा समर्पित कार्यकर्ताओं को अहमियत दी है। हालांकि जननायक जनता पार्टी से जुड़े सवालों पर अभय चौटाला भड़कते हुए भी दिखाई दिए। उन्होंने पत्रकारों को कहा कि मैं उनका नाम भी नहीं सुनना चाहता।

निर्दलीय विधायक एवं प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला के भाजपा में शामिल होने और इस्तीफा स्वीकार नहीं करने पर भी अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार संविधान की जमकर धज्जियां उड़ा रही है।

कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रहे स्वर्गीय नफे सिंह राठी के परिजनों ने भी अभय चौटाला से मुलाकात की। इसके बाद अभय चौटाला ने पुलिस प्रशासन को नफे सिंह राठी हत्याकांड को अंजाम देने वाले साजिशकर्ताओं को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही नफे सिंह राठी के हत्यारे और उनकी हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले साजिशकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया तो वह पहले बहादुरगढ़ को बंद करेंगे और उसके बाद झज्जर को भी बंद कर दिया जाएगा।