Haryana News 24
पलवल के कुशलीपुर स्थित बघेल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने शिरकत की।
Tuesday, 02 Apr 2024 18:30 pm
Haryana News 24

Haryana News 24

इस अवसर पर अधिवक्ता व भाजपा नेता कुलदीप फागना के साथ अन्य अधिवक्ताओं ने कृष्णपाल गुर्जर का फूल माला डालकर स्वागत किया गया।

पलवल। कुश्लीपुर की बघेल धर्म शाला में स्वागत समारोह के दौरान फरीदाबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में देश में परिवर्तन लाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि विश्व स्तर पर भारत ने अपनी अलग पहचान कायम की है। दुनिया भर के देशों ने भारत के प्रति अपनी सोच में बदलाव किया है। गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस के समय में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था। आमजन की नजरों में नेताओं की छवि धूमिल हो रही थी। लेकिन भाजपा की सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का कार्य किया है। जिसके चलते आज दोबारा से नेताओं की साफ व स्वच्छ छवि निकलकर सामने आई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश में विकास किया है। दुनिया भारत में हुए विकास की तारीफ कर रही है। कांग्रेस के राज में भारत विकास की सूची में 12वें स्थान से 11वें स्थान पर आया। जबकि भाजपा के राज में देश 11वें स्थान से 5वें स्थान पर पहुंच गया है। दुनिया में अर्थव्यवस्था का आकलन करने वाले लोगों का मानना है कि जिस गति से भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है। वर्ष 2028 में भारत जर्मनी,जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की 3 महाशक्तियों में शुमार हो जाएगा।