×
No icon

NDA की सरकार इन पांच वर्षो में सभी पड़े अधूरे कामों को करेगी पूरा - पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज

प्रदेश में तीसरी बार पूर्ण बहुमत से बीजेपी की सरकार बनेगी।

करनाल। पूर्व राज्य मंत्री एवम ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कर्णदेव कांबोज ने इंद्री में अपने निवास स्थान पर कार्यकत्र्ताओं की एक मींटिग को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे है ओर अब एनड़ीए की सरकार सभी पड़े अधूरे कामों को पूरा करेगी। कर्णदेव कांबोज करनाल लोकसभा से पार्टी प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जीत की बधाई देने के लिए इन्द्री स्थित अपने निवास स्थान पर पहुंचे थे। इस मौके पर काफी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे। इस अवसर पर मिठाई बांटकर सभी का मुंह मीठा करवाया गया।


पत्रकारों के साथ बातचीत में पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शपथ लेने से पूर्व ही अपने अगले 100 दिनों का लक्ष्य निर्धारित कर लिया है कि इन दिनों में कौन कौन से मुख्य काम पहले करने है। मोदी जी का विजन है कि भारत देश 2047 तक विश्व का सबसे बड़ा विकसित देश होगा। उन्होंने कहा कि यह सब उनकी देश हित के प्रति सोच का नतीजा है। इन पांच सालों में देश को आगे ले जाने का काम किया जाएगा। आने वाले समय में भारत की तस्वीर बदली बदली नजर आएगी। कर्णदेव ने कहा कि पहले विश्व बोलता था ओर भारत सुनता था लेकिन अब भारत बोलता है ओर विश्व सुनता है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने झूठ बोलकर वोटें हथियाने का काम किया है ओर अब देश की जनता उन वायदों को पूरा करने के लिए विपक्षी पार्टियों के दफतरों के चक्कर लगा रही है। 

उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने चुनावों में झूठा प्रचार किया कि बीजेपी जीतने के बाद संविधान को बदल देगी ओर आरक्षण को खत्म कर देगी जिसके उत्तर में प्रधानमंत्री ने घोषणा कर विश्वास दिलाया कि संविधान को कोई खत्म नहीं कर सकता है केवल जरूरत अनुसार उसमें फेरबदल किया जाता है। इसी प्रकार आरक्षण को खत्म करने का आरोप भी बेबुनियाद है। कर्णदेव ने कहा कि हरियाणा के चुनाव भी आने वाले है जिसके लिए हमारा कार्यकत्र्ता पूरी तरह से तैयार है। प्रदेश के जिन क्षेत्रों में बीजेपी को बहुमत नहीं मिला है उसकी समीक्षा की जा रही है ओर एक बार फिर से पूरा जोर लगाकर तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी एक ऐसी पार्टी है जिसमें छोटे से छोटे कार्यकत्र्ता को भी पूरा मान सम्मान दिया जाता है। 


कर्णदेव कांबोज ने सांसद कंगना रावत को एक महिला द्वारा थप्पड़ मारने के बारे में कहा कि यह गलत है। ऐसा नहीं होना चाहिए। ऐसा काम करने वालों पर कार्यवाही की जानी चाहिए। उन्होने भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही प्रदेश में विकास के सभी कामों को शुरू किया जाएगा। कर्णदेव कांबोज ने कहा कि जिन कुछ अधिकारियों ने चुनावों में सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार किया है उन पर कार्यवाही की जाएगी।

 

Comment As:

Comment (0)