×
No icon

एनीमिया मुक्त हरियाणा अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग पिहोवा की टीम ने कसी कमर।

एनीमिया मुक्त हरियाणा अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग पिहोवा की टीम ने कसी कमर।

स्वास्थ्य विभाग की एक टीम घर-घर जाकर करेगी चेकअप, दूसरी टीम रहेगी सरकारी अस्पताल में मौजूद।

एनीमिया मुक्त हरियाणा अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग पिहोवा की टीम ने कमर कस ली है। स्वास्थ्य विभाग पिहोवा की टीम घर-घर जाकर एनीमिया की जांच कर रही है। पिहोवा SMO डॉक्टर नमिता ने जानकारी देते हुए बताया कि एनीमिया मुक्त हरियाणा अभियान को लेकर वह घर-घर जाएंगे और चेक अप करेंगे और एक टीम पिहोवा के सरकारी अस्पताल में भी मौजूद रहेगी। जो साथ के साथ टेस्ट करने के बाद तुरंत दवाई देगी।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से एनीमिया मुक्त विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसका नाम एनीमिया मुक्त अभियान 100 दिन रखा गया है। विशेष अभियान के तहत हर आयु वर्ग के व्यक्ति की एनीमिया जांच की जा रही है । अभियान को 6 हिस्सों में बांटा गया है। इसमें 6 महीने से 5 साल तक, 6 से 10 साल, 11 से 19 साल, 20 से 49 साल, इससे ऊपर की उम्र के लोग व दुग्धपान कराने वाली महिलाएं शामिल हैं। अभियान 11 जून से शुरू होकर अगले 100 दिन तक चलेगा। 100 दिन में प्रत्येक मरीज की तीन बार खून की जांच होगी। जिनमें खून की कमी मिलेगी, उन्हें आयरन की गोलियां भी दी जाएंगी।

 

Comment As:

Comment (0)