×
No icon

तावडू पंचायत कार्यालय में छापेमारी करने पहुंची सीएम फ्लाइंग टीम।

सात कर्मचारी मिले नदारद ,119 सीएम विंडो मिली पेंडिंग।

नूंह मेवात। आज मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़न दस्ता टीम तावडू नगर के बाईपास पर स्थित खंड पंचायत विकास कार्यालय में _अचानक छापेमारी करने पहुंची। जहां पर सात कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले। और 100 से अधिक सीएम विंडो पोर्टल पर दर्ज शिकायत पेंडिंग मिली।कार्यालय में छापेमारी की खबर से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।इसके अलावा मुख्यमंत्री उड़न दस्ता टीम नगर पालिका कार्यालय में भी पहुंची।जहां पर सभी कर्मचारी उपस्थित मिले।हालांकि करीब 17 सीएम विंडो पेंडिंग मिली।


ड्यूटी मजिस्ट्रेट व तावडू बिजली निगम के उप मंडल अधिकारी ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि नगर के बाईपास पर स्थित खंड पंचायत एवं कार्यालय में छापेमारी के दौरान सात कर्मचारी अनुपस्थित थे।जिनमें एक सहायक,एक लेखाकार, दो डाटा एंट्री ऑपरेटर,एक चपरासी समेत दो अन्य कर्मचारी थे जबकि कुछ कर्मचारी और अधिकारी चुनाव में ड्यूटी होने के कारण कार्यालय में नहीं पहुंचे थे।पंचायत विभाग से संबंधित सीएम विंडो पोर्टल पर दर्ज करीब 119 शिकायत पेंडिंग मिली। इसके बाद टीम नगर के पटौदी रोड पर स्थित नगर पालिका कार्यालय में पहुंची। जहां पर लगभग सभी कर्मचारी उपस्थित थे। नगर पाली कार्यालय में 37 एनओसी और करीब 17 सीएम विंडो पेंडिंग मिली। इस संबंध में टीम द्वारा रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को प्रेषित की गई है।मुख्यमंत्री उड़न दस्ता टीम में उप निरीक्षक मनोज कुमार, उप निरीक्षक सुनील कुमार,गुप्तचर विभाग से निरीक्षक राजकुमार, उप निरीक्षक विनोद, उप निरीक्षक शशिकांत, और कांस्टेबल पवन मौजूद रहे।

 

Comment As:

Comment (0)