Haryana News 24
डॉ अशोक तवर ने किया अपना चुनाव अभियान तेज।
Monday, 13 May 2024 18:30 pm
Haryana News 24

Haryana News 24

सिरसा। सिरसा लोक सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अशोक तंवर लगातार प्रचार कर अपना पसीना बहा रहे हैं डॉ अशोक तंवर ने कहा कि यह चुनाव देश बनाने के लिए है उन्होंने केंद्र सरकार के 10 साल के कार्यों को गिनवाते हुए भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की डॉक्टर अशोक तंवर आज रनिया क्षेत्र के गांव भम्बूर में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। 

डॉ अशोक तवर ने कहा कि सिरसा पार्लियामेंट में लगभग साढे चार हजार करोड रुपए किसान सम्मन निधि और मुआवजे के रूप में किसानों के खाते में पिछले 6- 7 साल में आए हैं। वही 4 करोड लोगों गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छत भी मिली है साथी देश में 80 करोड लोगों को मुफ्त राशन देने का काम किया गया है अशोक तोमर ने कहा कि इसके अलावा पिछले साडे 5 साल से राम मंदिर का मामला लटका हुआ था जिसे पूरा करवा कर एक भव्य राम मंदिर बनाने का काम किया गया। वही करतारपुर कॉरिडोर बनवाकर बाबा नानक की धरती के दर्शन करने का तोहफा लोगों को दिया। डॉ अशोक तंवर ने कहा कि इसके अलावा धारा 370 खत्म की तीन तलाक को खत्म किया गया। वही अशोक टावर ने कहा कि देश विकास की ओर बढ़ रहा है और हजारों करोड रुपए के इंफ्रास्ट्रक्चर देश में बन रहा है। अशोक कुमार ने कहा कि अगले आने वाले 5 साल में करोड़ों लखपति दीदी बनाने का काम किया जाएगा।