Haryana News 24
पलवल के नांगल जाट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर।
Monday, 29 Apr 2024 18:30 pm
Haryana News 24

Haryana News 24

भाषा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर ने किया कांग्रेस पर जमकर हमला।

फरीदाबाद।  भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने कहा की आज कॉंग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों से डरी हुई है। इंडिया गठबंधन के पास प्रधानमंत्री का कोई चेहरा नहीं है। उन्होंने कहा कि दशकों बाद देश को एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला है। जिसके राज में विदेशों में भारत का डंका बज रहा है।आज किसी देश की हिम्मत नही भारत की तरफ आंख उठा सके। कॉंग्रेस ने पिछले 70 सालों में इतना काम नहीं किया। उससे कहीं ज्यादा मोदी की 10 साल की सरकार ने कर दिखाया है। आज हर घर को नल और जल मिला रहा है। लोगो को समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।देश मे 4 करोड़ गरीब लोगों को मकान दिए गए है। 11 करोड़ महिलाओ के लिए सौचालय बनाने की बात हो,देश मे 50 करोड़ लोगों का बैंक में खाता और 2 लाख का बीमा किया गया है।आज भारत की सेना मजबूत हुई है। कश्मीर में कभी सेना पर पत्थर फेंकते थे ।लेकिन आज ऐसा नहीं होता।