×
No icon

राव दानसिंह ने झोंकी ताक़त, किरण चौधरी के गढ़ भिवानी शहर में निकाला रोड़ शो

भाजपा से परेशान देश का हर नागरिक चाहता है सत्ता परिवर्तन - दान सिंह
कांग्रेस में कोई नाराज़गी नहीं, सभी नेता एक हैं
बंसीलाल हरियाणा निर्माता थे और हुड्डा ने विकास की कड़ी को आगे बढ़ाया

भिवानी। लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरे योद्धा जंग को जीतने के लिए जी जान लगा रहे हैं। भिवानी में कांग्रेस प्रत्याशी राव दानसिंह ने रोड़ शो कर अपना शक्ति प्रदर्शन किया। दानसिंह ने कहा कि लोग भाजपा के झूठे वादों से परेशान होकर सत्ता परिवर्तन चाहते है। 

बंसीलाल के गढ़ भिवानी में राजनीति हर रोज़ नया मोड़ ले रही है। यहाँ कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे राव दानसिंह ने रोड़ शो कर अपना शक्ति प्रदर्शन किया। पर किरण चौधरी को कई घंटों बाद मनाने के बाद तोशाम कार्यालय ले जाने वाले राव दानसिंह आज रोड़ शो में अकेले नज़र आए। उनके साथ किरण चौधरी या श्रुति चौधरी के ना होने को लेकर कई तरह की चर्चाएँ ज़ोरों पर रही। 

रोड़ शो के दौरान मीडिया से बातचीत में राव दानसिंह ने दावा किया कि देश भर में लोग भाजपा के झूठे वादों व 10 साल के शासन से दुखी हैं। क्योंकि ना तो भाजपा ने दो करोड़ रोज़गार दिए, ना 15 लाख रू खातों में आए और ना अच्छे दिन आए। जिससे परेशान लोग सत्ता परिवर्तन चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो कहा वो वादे पूरे किए। पीएम रहते मनोहरलाल ने किसानों के 72 हजार करोड़ रू क़र्ज़ माफ़ किया और सीएम रहते भूपेन्द्र हुड्डा ने बिजली बिलों के 1600 करोड़ रू माफ़ किए। 

राव दानसिंह ने बंसीलाल के गढ़ में नेताओं की गुटबाज़ी को सिरे से नकारा। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस एक साथ हैं। किसी की कोई नाराज़गी नहीं। उन्होंने कहा कि बंसीलाल हरियाणा निर्माता थे और उनके विकास की कड़ी को भूपेन्द्र हुड्डा ने आगे बढ़ाया था। 

फ़िलहाल राव दानसिंह अपनी जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं। पर देखना होगा कि जनता दानसिंह के दावों को तवज्जो देती है या फिर भाजपा उम्मीदवार चौधरी धर्मबीर सिंह को मोदी के 400 पार की लहर में विजयी बनाती है। 

 

Comment As:

Comment (0)