×
No icon

हरियाणा में हुड्डा परिवार द्वारा राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग पर बोले सांसद अरविंद शर्मा 

कहा: सरकार के पास पूरा बहुमत, फ्लोर टेस्ट पर होगा फैसला कौन है किसके साथ 

तीन निर्दलीय विधायकों के कांग्रेस का दामन थामने पर भी बोले सांसद अरविंद शर्मा

कहा: भाजपा से नहीं थी टिकट मिलने की उम्मीद, इसीलिए चुना निर्दलीय विधायकों ने दूसरा रास्ता

झज्जर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके सांसद पुत्र दीपेंद्र हुड्डा द्वारा हरियाणा में राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने की मांग पर भाजपा सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने बड़ी ही बेबाकी से जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि हरियाणा की नायब सैनी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी और फ्लोर टेस्ट में ही या पता चल जाएगा की कौन किसके साथ है। डॉ अरविंद शर्मा अपने बादली हलके के चुनावी दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत कर रहे थे। सांसद ने कहा कि हरियाणा में नायब सैनी सरकार पहले अपना कार्यकाल पूरा करेगी और उसके बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव होंगे। फिलहाल सरकार के पास अपना पूर्ण बहुमत है। तीन निर्दलीय विधायकों द्वारा हरियाणा की भाजपा सरकार से समर्थन वापस लेकर कांग्रेस को अपना समर्थन दिए जाने के सवाल का जवाब देते हुए अरविंद शर्मा ने कहा की इन तीन विधायकों को यह पता चल चुका था की आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा से इनको टिकट नहीं मिलेगा इसीलिए इन्होंने विरोध का रास्ता चुना और अपना समर्थन कांग्रेस पार्टी को देने का फैसला किया। 

 

Comment As:

Comment (0)