×
No icon

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि कानून व्यवस्था में कोताही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होगी।

मुख्यमंत्री खुद कानून व्यवस्था को लेकर सजग, कहा मानसून से पहले सभी इंतजाम सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त नही हुई तो सम्बंधित अधिकारीयो को नतीजे भुगतने होंगे।

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि कानून व्यवस्था में कोताही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होगी क्योंकि मुख्यमंत्री खुद कानून व्यवस्था को लेकर सजग है व अपडेट्स ले रहे है उन्होंने कहा कि फोन पर धमकियां देकर रंगदारी मांगने वालों को पुलिस प्रशासन व सरकार बक्शने वाली नहीं है जिस तरह से करनाल में ASI को उसके ही विदेश में बैठे रिश्तेदार ने सुपारी देकर मरवाया उसे मामले पर संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई की गई इसी तरह कुरुक्षेत्र में भी जो इस तरह की घटनाएं हो रही है उसे गंभीरता से लिया जा रहा है।

मंत्री सुभाष सुधा कहा मानसून से पहले सभी इंतजाम सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करना संबंधित प्रशासन का जिम्मा है अगर ऐसा नहीं किया गया नही हुई तो सम्बंधित अधिकारीयो को नतीजे भुगतने होंगे मंत्री सुभाष खुदा ने कहा कि मानसून से पहले स्वच्छता को लेकर सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए, सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है वहीं उन्होंने नहीं अभी कहा कि चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा हमेशा तैयार रहती है पहले भी गृहमंत्री अमित शाह का दौरा हो चुका है और जल्द ही उनका दौरा फिर प्रदेश में होगा जिससे नई ऊर्जा व स्फूर्ति का संचार होगा।

 

Comment As:

Comment (0)