×
No icon

12 जुलाई से विशाल वर्मा की अगुवाई में रानियां विधानसभा में शुरू होगा न्याय चौपाल अभियान

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय कोर्डिनेटर राजेश वर्मा ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस ओबीसी सेल के पूर्व चेयरमैन विशाल वर्मा के नेतृत्व में रानियां विधानसभा के अंदर आगामी 12 जुलाई को न्याय चौपाल अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता हलके के गांव-गांव में जाकर ग्रामीणों से मिलेगें और उनके सुझाव लेगें। उस गांव की समस्याओं के बारे में जाना जाएगा। ग्रामीणों की ओर से जो सुझाव दिए जाएगें फिर उन्हें कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। वर्मा आज सिरसा के रानियां में जज कालोनी में विशाल वर्मा के कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। 

 राजेश वर्मा ने बताया कि रानियां हलके के गांव भंबूर से इस अभियान का शुभारंभ होगा। इसके तहत गांव में जाकर पार्टी कार्यकर्ता लोगों को वहां होने वाले चौपाल कार्यक्रम के आमंत्रित करेगें। फिर चौपाल पर ग्रामीणों से सुझाव लिए जाएगें। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी की ओर से यह अभियान शुरू किया गया है। रानियां हलके में इस अभियान की जिम्मेवारी विशाल वर्मा को सौंपी गई है। रानियां हलके में करीब 100 गांव व ढाणियों में यह अभियान चलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक प्रजातांत्रिक पार्टी हैं। कोई भी व्यक्ति अपनी उम्मीदवारी कर सकता है। लेकिन हर कोई विशाल वर्मा नहीं बन सकता है। अगर विशाल वर्मा की बात करें तो वह पिछले 15 सालों से रानियां हलके में मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने हलके की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है। इसलिए रानियां हलके की जिम्मेवारी विशाल को सौंपी गई है। इस न्याय चौपाल में कांग्रेस के बड़े नेता भी व सिरसा जिला में डबवाली विधानसभा से विधायक अमित सिहाग, कालांवाली से विधायक शीशपाल केहरवाला भी शिरकत करेगें। 

 

Comment As:

Comment (0)