×
No icon

7 मई को होगी भारतीय किसान यूनियन और गृहमंत्री केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व केंद्रीय कृषि मंत्री के बीच बैठक।

भारतीय किसान यूनियन (मान) ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष गुणी प्रकाश ने बताया की 7 मई को देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय कृषि मंत्री के साथ किसान कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक दिल्ली में होगी।

किसान कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक के बाद लोकसभा चुनाव में हरियाणा पंजाब सहित देश भर में भाजपा को समर्थन देने का बड़ा फैसला भी लिया जाएगा।

भारतीय किसान यूनियन (मान) ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष गुणी प्रकाश ने बताया लोकसभा का चुनाव चल रहा है लोकसभा के चुनाव में जिस प्रकार से हरियाणा प्रदेश में भाजपा के नेताओं का गाँव शहर में विरोध किया जा रहा है यह गलत बात है हम इसकी निंदा करते है अगर किसी को विरोध करना है तो वोट की चोट से अपना जवाब दें विरोध करने का यह तरीका गलत है।

लोकसभा चुनाव के अंदर वामपंथी लोग तोड़फोड़ कर रहे हैं या गलत है सबको अपनी बात रखने का अधिकार है मगर विरोध करने का तरीका गलत है। पंजाब हरियाणा में आंदोलन करके और रेल ट्रैक रोक कर उपद्रव की नींव रखी गई हैलोकसभा चुनाव में वोट की चोट से अपनी बात रखने का समय है।

 

Comment As:

Comment (0)