×
No icon

भिवानी महेंद्रगढ़ से भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मवीर सिंह ने कहा पोर्टल व टेंडर ख़त्म, हर गाँव की बदलेगी तस्वीर। सरकार चलाने व देश चलाने में हैं फर्क।

CM नायब सैनी ने की सरपंचों की माँग पूरी
आचार संहिता ख़त्म होते ही सरपंच पहले की तरह करेंगे काम।

कांग्रेस और क्षेत्रिय दलो ने हमेशा वोट की राजनीति की

दुनिया का हर देश आज भारत की तरफ़ देख रहा है- धर्मबीर 

भिवानी। लोकसभा चुनाव की जंग हर रोज़ रोचक होती जा रही है। भिवानी महेन्द्रगढ़ से भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मबीर सिंह ने अपना नामांकन करने से पहले अपनी बड़ी जीत का दावा किया है। उन्होंने सीएम नायब सैनी द्वारा सरपंचों की माँग पूरी करने पर ख़ुशी जताई और मोदी के मज़बूत नेतृत्व को देश हित में बताया। 

हरियाणा में 25 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसको लेकर नामांकन जारी है। ऐसे में बात करें भिवानी महेन्द्रगढ़ लोकसभा की तो यहाँ से भाजपा की सीट पर दो बार जीत दर्ज कर तिसरी बार चौधरी धर्मबीर सिंह अपनी क़िस्मत आज़मा रहे हैं। क़िस्मत के धनी और राजनीति के खिलाड़ी माने जाने वाले चौधरी धर्मबीर सिंह इस बार भी अपनी बड़ी जीत के दावे कर रहे हैं। चौधरी धर्मबीर आज अपना नामांकन करने से पहले मीडिया से मुख़ातिब हुए और देश व प्रदेश के हित व विकास को लेकर भाजपा की जीत को ज़रूरी बताया। 
चौधरी धर्मबीर सिंह ने सबसे पहले हरियाणा के सीएम नायब सैनी द्वारा सरपंचों की माँग पूरी करने पर ख़ुशी जताई। उन्होंने कहा कि आचार संहिता हटते ही सरपंच पहले की तरह अपने गाँवों का विकास कर पाएँगे। उन्होंने कहा कि अब पोर्टल या ई टेंडरिंग ख़त्म होगी और हर गाँव की तस्वीर बदलेगी। 

चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि आज बड़ी शक्तियाँ छोटे देशों को ख़त्म कर रही हैं। हमारे देश के चारों तरफ़ के हालात सभी ने देखे हैं। जिस देश में कमजोर नेतृत्व होता है वो ख़त्म हो जाता है। कांग्रेस व क्षेत्रीय दलों ने हमेशा वोट की राजनीति की है। पर मोदी का मज़बूत नेतृत्व मिलने के बाद दुनिया भारत की तरफ़ देखती है। ऐसे में देश का हर नागरिक, ख़ासकर युवा की सोच है कि मोदी नेतृत्व में देश को आगे लेकर जाना है। उन्होंने कहा कि देश चलाने व सरकार चलाने में फ़र्क़ है। 

 वहीं कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार आने पर देश का संविधान व आरक्षक ख़त्म करने के आरोपों पर चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि बाबा साहब के संविधान को देश की कोई ताक़त ख़त्म नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि मोदी ने भी ये बार बार कहा पर उनकी बात को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया। चौधरी धर्मबीर ने कहा कि संविधान में बदलाव होते हैं और तीन तलाक़ का बदलाव उदाहरण है। उन्होंने कहा कि अब एक देश एक क़ानून का बदलाव होगा। क्योंकि एक धर्म में एक शादी और दूसरे में कई। इससे संतुलन बिगड़ता है देश को ख़तरा पैदा होता है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस ने सभी मुसलिमों को ग़रीबों की श्रेणी में डाल दिया। क्या सभी मुस्लिम गरीब हैं। 

हर पार्टी का हर प्रत्याशी 24 का चैंपियन बनने के लिए जी जान से जुटा है। ऐसे में देखना होगा कि राजनीति के खिलाड़ी रहे और वार पलटवार में सभी को पछाड़ने वाले चौधरी धर्मबीर सिंह इस बार मोदी और विकसित देश के नाम पर जीत के कितने क़रीब पहुँचते हैं। 

 

Comment As:

Comment (0)