×
No icon

मुख्यमंत्री नायब सैनी की सिरसा में कल होगी जनसभा।

-भाजपा जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग , भाजपा नेता गोविंद कांडा प्रशासनिक अधिकारियों ने किया जनसभा स्थल का निरीक्षण। 

 -शहर में निकला जाएगा भव्य रोड शो।

-भाजपा नेताओं का दावा कल हो जाएगी भाजपा उम्मीदवार की जीत तय।

-लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी जनसभा में होंगे शामिल। 

सिरसा। हरियाणा में 25 मई को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वोटिंग होगी जिसको लेकर अब भाजपा ने कमर कस ली है। सिरसा से लोकसभा उम्मीदवार डॉ अशोक तंवर कल 4 मई को नॉमिनेशन फाइल करेंगे। नॉमिनेशन फाइल करने से पहले सिरसा के नेहरू पार्क में भाजपा की जनसभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला सहित अनेक नेता शिरकत करेंगे। करीब 12 बजे अशोक तंवर का नॉमिनेशन फाइल किया जाएगा। सीएम के कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेताओं ने जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। भाजपा जिला अध्यक्ष निताशा सिहाग और भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने जनसभा स्थल का जायजा लिया और जनसभा को ऐतिहासिक होने का दावा भी किया। 

 मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग ने कहा कि कल सिरसा के नेहरू पार्क में डॉ अशोक तंवर के समर्थन में भाजपा की एक जनसभा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी , राज्यसभा सांसद सुभाष बराला सहित अनेक नेता शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि सिरसा लोकसभा सीट सहित हरियाणा की सभी 10 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार ही जीत हासिल करेंगे। 

 इसके साथ भाजपा नेता गोबिंदा कांडा ने कहा कि कल की सिरसा के नेहरू पार्क में होने वाली जनसभा ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि इस जनसभा में सीएम नायब सिंह सैनी , राज्यसभा सांसद सुभाष बराला , विधायक गोपाल कांडा शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि सिरसा लोकसभा चुनाव में विधायक गोपाल कांडा डॉ अशोक तंवर के समर्थन में गांवों और शहरों का दौरा कर वोटों की अपील भी करेंगे। 

 

 

 

Comment As:

Comment (0)