×
No icon

यमुना नदी में डूबने से दो नाबालिकों की मौत।

12वीं कक्षा पास होने की खुशी मनाने के लिए यमुना में नहाने गए थे दोनों किशोर।

दोनों किशोर की पहचान 16 वर्षीय कृष और 17 वर्षीय मयंक के रूप में हुई।

यमुनानगर। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रताप नगर के दो विद्यार्थी पश्चिमी यमुना नहर में नहाते समय डूब गए ,जिससे दोनों की ही मृत्यु हो गई। गांव भधेड़ा के रहने वाले कृष जिसकी उम्र 16 साल बताई जा रही है, वह 12वीं का विद्यार्थी था । तो वहीं दूसरा कड़कौली का रहने वाला मयंक जिसकी उम्र 17 साल बताई जा रही है और जिसने हाल ही में 12वीं की परीक्षा पास की थी। इसी खुशी में यह अपने कुछ दोस्तों के साथ मस्ती करने के लिए चौधरी देवीलाल हर्बल नेचर पार्क के पास पश्चिमी यमुना नहर के किनारे चले गए। पहले वहां बैठकर सभी दोस्तों ने पार्टी की और इसी दौरान कृष और मयंक नहाने के लिए नहर में उतर गए। पानी के गहराई का उनका अंदाजा नहीं हुआ और वह दोनों ही डूबने लगे तो दूसरे साथियों ने उनको बचाने का प्रयास किया, लेकिन बचा नहीं पाए और यह दोनों की ही मृत्यु हो गई। फिलहाल मामले की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाल लिया है और आज यमुनानगर के सिविल अस्पताल के उनका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मयंक अपने माता-पिता का इकलौता लड़का था। मयंक की एक छोटी बहन है।

गर्मी का सीजन बढ़ते ही नहर में नहाने वालों की तादाद भी बढ़ती बढ़ने लगती है। ऐसे में बहुत से हादसे से होते हैं , लेकिन फिर भी लोग इससे सबक नहीं लेते हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से भी इस पर कोई कार्यवाही होती नजर नहीं आती है। क्योंकि यमुना नहर में अक्सर ही लोगों को नहाते हुए देखा जा सकता है, लेकिन इस पर अगर सख्ती से कार्यवाही की जाए तो ऐसे हादसों को टाला जा सकता है।
 

Comment As:

Comment (0)