×
No icon

यमुना नदी से 12 साल के बच्चे का मिला शव।

23 अप्रैल को नदी में नहाने गया था किशोर।

पुलिस ने शव को नदी से निकालकर मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 फरीदाबाद। दिल्ली से सटे फरीदाबाद में पल्ला गांव में नवीन नगर के पास यमुना नदी किनारे एक 12 साल के बच्चे का शव मिला।। जिसके बाद मौके पर पुलिस प्रशासन और फोरेंसिक की टीम को सूचना दी गई। वे लोग मौके पर पहुंचे। बच्चों की पहचान करा कर बीके मोर्चरी पर भिजवाया गया।हालांकि परिजन का कहना है कि बच्चा यमुना में नहाने आया था इसके बाद वह 23 तारीख से घर नहीं लौटा। मृतक के पिता लियाकत का कहना है कि बच्चा अमीन घर से यमुना किनारे नहाने के लिए निकला था। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा जब वह शाम तक घर नहीं आया तो उसके लिए ढूंढ की गई लेकिन वह नहीं मिला तब पल्ला थाना में जाकर शिकायत दर्ज कराई गई।उन्होंने कहा कि उन्होंने बच्चे की तस्वीर हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाली साथ ही बच्चे की खोज शुरू की गई बच्चों की उम्र लगभग 12 साल की बताई गई है। बच्चे की लाश मिलती है। 

उन्होंने कहा कि जब बच्चा नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस थाने में भी शिकायत दी लेकिन बच्चा नहीं मिला जिसके बाद कुछ मछुआरे के द्वारा यमुना नदी में आज बच्चे को देखा गया तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी, तो कपड़े के माध्यम से बच्चे की पहचान हो पाई।

वहीं पल्ला थाना एसएचओ सुमेर का कहना है कि उनको सुबह सूचना मिली कि यमुना नहर के नजदीक एक बच्चे का शव पड़ा हुआ ह। इसके बाद वे और फ़ॉरेंग्सिक टीम मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पहचान कराई गई। पहचान में पता चला कि पार्ट 3 शिव कॉलोनी में रहने वाले लियाक़त का है। उन्होंने कहा कि बच्चे की पहचान करना बेहद मुस्किल था लेकिन कपड़े से बच्चे कीपहचान कराई गई। शव को कब्जे में ले लिया है और बीके मोर्चरी पर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है।

 

 

Comment As:

Comment (0)