भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह ने भाजपा नेताओं के हो रहे विरोध की बताई सच्चाई।
- Submitted By: Haryana News 24 --
- Edited By: Punit Sheoran --
- Friday, 03 May, 2024
बोले, प्लानिंग के तहत विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ता विरोध कर विडियो बनाकर करते हैं वायरल
धर्मबीर सिंह ने दादरी में पार्टी कार्यालय का शुभारंभ कर कार्यकर्ताओं की मीटिंग को संबोधित किया
चरखी दादरी। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा प्रत्याशी व सांसद धर्मबीर सिंह ने उनका व भाजपा नेताओं के हो रहे विरोध को लेकर सच्चाई बताई। कहा कि विपक्षी पार्टियों के कुछ कार्यकर्ता प्लानिंग के तहत भाजपा नेताओं के जनसंपर्क अभियान में प्लानिंग के तहत विरोध करते हैं और विडियो बनाकर उनको वायरल किया जा रहा है। विपक्षी पार्टियों के आदेशों पर कुछ असामाजिक तत्व ऐसी विडियो बनाते हैं। ऐसे लोगों से ग्रामीण भी परेशान हैं। ऐस विरोध से पार्टी को कोई फर्क नहीं बल्कि पिछली जीत को इस बार ज्यादा मार्जन से जीतकर रिकार्ड बनाएंगे।
धर्मबीर सिंह ने चरखी दादरी में भाजपा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया और कार्यकर्ताओं की मीटिंग को संबोधित किया। उनके साथ पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान भी मौजूद रहे। धर्मबीर सिंह ने कहा कि प्रजातंत्र में विरोध करने जैसी हरकत कोई पार्टी करती है तो अच्छा नहीं है। उन्होंने कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा के पीओ मामले पर कटाक्ष किया। कहा कि कानून का पालन नहीं किया तो न्यायपालिका ने संज्ञान लिया है। न्यायपालिका ऐसे लोगों को सजा देगी। वहीं उन्होंने भाजपा द्वारा प्रदेश की सभी 10 सीटों के जीतने का दावा किया। साथ ही कहा कि वे स्वयं भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से पिछली जीत ये ज्यादा मार्जन से जीतकर रिकार्ड बनायेंगे।