×
No icon

पूर्व मंत्री गीता भुक्कल का दावा रोहतक सीट पर ही नहीं पूरे हरियाणा में चल रही है कांग्रेस की हवा 

अपने द्वारा कराए गए विकास कार्यों पर श्वेत पत्र जारी करने की भाजपा से कही बात 
भाजपा सांसद डॉ अरविंद शर्मा की राजनीति से संन्यास लेने की बात पर कसा तंज 
कहा: उन्हें राजनीति छोड़ने की जरूरत नहीं, जनता ही छुड़वा देगी उनकी राजनीति

 झज्जर। हरियाणा की पूर्व मंत्री और झज्जर से कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने दावा किया है कि रोहतक सीट पर ही नहीं पूरे हरियाणा में कांग्रेस की हवा चल रही है। वह समय दूर नहीं है जब कांग्रेस गठबंधन प्रदेश की सभी दस सीटों पर भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगा। गीता भुक्कल कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ डोर टू डोर प्रचार अभियान चलाने के दौरान मीडिया से बातचीत कर रही थी। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवाओं को बेरोजगारी की गर्त में धकेलना का काम भाजपा सरकार ने किया है। हालत यह है कि हरियाणा का युवा कर रास्ते से रोजगार की तलाश में विदेश में जा रहा है

 उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर की बात हो या फिर विकास की कोई भी बात भाजपा अपने चुनावी वादों पर कतई खरी नहीं उतरी है। अब हरियाणा की जनता ने वोट की चोट से भाजपा सरकार को सबक सिखाने का मन बना लिया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर कांग्रेस शासन काल में शुरू की गई परियोजनाओं को भी ठंडा बस्ती में डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नई परियोजनाएं तो शुरू करी ही नहीं साथ ही जो योजनाएं विकास की पाइप लाइन में थी उन्हें भी सरकार ने पूरी तरह से ठप्प कर दिया है। उन्होंने भाजपा सांसद डॉ अरविंद शर्मा के उस बयान पर भी चुटकी ली जिसमें सांसद ने कहा है कि यदि वह झज्जर तक मेट्रो रेल लाइन नहीं ला पाए तो राजनीति से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने कहा कि संसद को आप यह बात कहने की कटाई जरूरत नहीं है। कारण की अब जनता ही उन्हें घर बैठने का काम करेंगी।

 

Comment As:

Comment (0)