×
No icon

लेह लद्दाख और चंडीगढ़ समेत 9 प्रदेशों की 110 तैराकों ने खेलो इंडिया जूनियर वूमन स्वीमिंग सीरीज में लिया भाग।

20 में से 10 प्रतियोगिता जीतकर हरियाणा ने पाया पहला स्थान।

भारतीय तैराकी संघ और भारतीय खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में हुई प्रतियोगिता।

बहादुरगढ़। खेलो इंडिया जूनियर वूमन स्वीमिंग सीरीज में हरियाणा की तैराकों ने उम्दा प्रर्दशन किया है। दो दिनों में हुए 20 इवेंट में से 10 इवेंट में पहला स्थान हरियाणा की लड़कियों ने हासिल किया है। बहादुरगढ़ की एचएल सिटी में भारतीय खेल प्राधिकरण और भारतीय तैराकी संघ के संयुक्त तत्वाधान में प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया था। भारतीय तैराकी संघ के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने बताया कि महिला तैराकी को बढ़ावा देने के लिए ये प्रतियोगिता करवाई गई है। सरकार ने प्रतियोगिता में पहले पाचं स्थानों पर आने वाली महिला तैराकों को नकद इनाम भी दिया है। प्रतियोगिता के मुख्यअतिथी रहे एच एल सिटी के निदेशक राकेश जून ने विजेता तैराकों के पुरूस्कार को अपने योगदान के साथ दोगुना भी किया है।


दो दिनों तक चली प्रतियोगिता में हरियाणा, उत्तरप्रदेश और पंजाब सहित 9 प्रदेशों की करीबन 110 महिला तैराकों ने भाग लिया है। अर्न्तराष्टी्रय लेवल के ओलिम्पक मानकों के तहत बने 50 मीटर के स्वीमिंग पूल में पहली बार नेशनल लेवल की प्रतियोगिता बहादुरगढ़ में हुई है जिससे हरियाणा के तैराकों को भी प्रोत्साहन मिला है।

 

 

 

Comment As:

Comment (0)