×
No icon

मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगला बुक डिपो पर डाली रैड।

एनसीईआरटी की करीब 5600 नकली किताबें बरामद।
 फरीदाबाद। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता (ह.) फरीदाबाद को गत दिवस सूचना प्राप्त हुई की मंगला बुक डिपो अंबेडकर चौक बल्लभगढ़ द्वारा एन.सी.ई.आर.टी. की नकली किताबो को बेचकर मोटा मुनाफा कमाया जा रहा है। यदि एन.सी.ई.आर.टी. की टीम को साथ लेकर मंगला बुक डिपो पर रेड की जाए तो एन.सी.ई.आर.टी. की नकली किताबों का जखीरा बरामद हो सकता है। सूचना के आधार पर मनीष सहगल DSP मुख्यमंत्री उडन दस्त के नेतृत्व में राजेन्द्र कुमार उप निरीक्षक, HC ब्रजेश, प्रभु दयाल व राजीव व स्थानीय पुलिस की टीम द्वारा भूपेंद्र सिंह बिजनेस मैनेजर एवं राजेश कुमार असिस्टेंट प्रोडक्शन ऑफीसर एन.सी.ई.आर.टी. दिल्ली के साथ मंगला बुक डिपो अंबेडकर चौक बल्लभगढ़ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मंगला बुक डिपो पर गौरव अग्रवाल पुत्र महेश चंद उपस्थित मिला। NCERT की टीम द्वारा गौरव अग्रवाल की उपस्थिति में मंगला बुक डिपो का निरीक्षण किया गया तथा पाया कि इस दुकान में भारी मात्रा में एन.सी.ई.आर.टी. की नकली किताबें रखी हुई है। एन.सी.ई.आर.टी. के अधिकारियों द्वारा की गई पूछताछ पर गौरव ने बताया कि उसने ऋषि नगर बल्लभगढ़ में अलग से गोदाम बनाया हुआ है। काफी किताबें गोदाम पर भी रखी हुई है। वहां से बरामद करा सकता हैं। इस पर एन.सी.ई.आर.टी. की टीम द्वारा मंगला बुक डिपो के गोदाम को भी चेक किया गया, जहां पर भारी मात्रा में नकली एन.सी.ई.आर.टी. की किताबें रखी हुई मिली। इस प्रकार दोनों स्थानों से NCERT की विभिन्न विषयों की कक्षा छठी से बारहवीं तक की करीब 5600 नकली किताबें बरामद हुईं। एन.सी.ई.आर.टी. की टीम द्वारा पूछे जाने पर गौरव अग्रवाल ने यह भी बताया कि वह इन किताबों को श्याम एंड सन्स नई सड़क दरियागंज नई दिल्ली से मंगाया था। एन.सी.ई.आर.टी. की टीम द्वारा इन नकली किताबों को अपने कब्जा में लेते हुए मंगला डिपो बुक डिपो के संचालक गौरव अग्रवाल पुत्र महेश चंद्र निवासी म.नं. 16 राधा नगर बल्लभगढ़ के खिलाफ स्थानीय पुलिस थाना शहर बल्लभगढ़ में प्रतिलिपि अधिकार अधिनियम के तहत आपराधिक अभियोग अंकित कराया गया है।


फरीदाबाद।

Comment As:

Comment (0)