×
No icon

आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे धर्म नगरी कुरुक्षेत्र।

गोपाल राय ने नवीन जिंदल को बताया कोयला चोर।

कोयला चोर नवीन जिंदल बना भाजपा का कोहिनूर- कैबिनेट मंत्री

कुरुक्षेत्र: आम आदमी पार्टी दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय चुनाव प्रचार करने के लिए धर्म नगरी कुरुक्षेत्र पहुंचे। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा संविधान बदलने की तैयारी में है , देश को बचाने व लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ने के लिए सबको आगे आना होगा, मंत्री गोपाल राय ने कसा तंज कि कोयला चोर नवीन जिंदल कैसे बन गया भाजपा का कोहिनूर।

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंचे आम आदमी पार्टी के मंत्री गोपाल राय ने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान ही बदलने की तैयारी में है इसलिए देश को बचाने व लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ने के लिए सबको आगे आना होगा,उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को अकारण तंग किया जा रहा है जोकि उनके तानाशाह रवैये को दर्शाता है

मंत्री गोपाल राय ने तंज कसते हुए कहा कि कोयला चोर नवीन जिंदल कैसे भाजपा का कोहिनूर का बन गए है जोकि विचारणीय प्रश्न है वही उन्होंने एसवाईएल मुद्दे पर पल्ला झाड़ते हुए कुछ भी कहने से बचते नजर आए 



 

Comment As:

Comment (0)