×
No icon

सिरसा से भाजपा उम्मीदवार और डॉ अशोक तंवर का बड़ा बयान। 

हरियाणा कांग्रेस हर के दर से नहीं कर रही लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी।

हरियाणा में सभी 10 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की जीत निश्चित।

सिरसा। भारतीय जनता पार्टी के सिरसा लोकसभा से प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि आज देश के 140 करोड़ लोगों का भविष्य स्वर्णिम बनाने का वक्त है। आप सब लोग एकजुट होकर भाजपा के चुनाव निशान कमल के बटन पर मोहर लगाएं ताकि देश तरक्की की राह पर इसी तरह आगे बढ़ता रहे। हम सबको मिलजुल कर इस बार बीजेपी को 400 पार करना है। डॉ. तंवर रानियां की अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जल, थल और नभ हर जगह देश को अग्रिम श्रेणी में खड़ा करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। देश के आम आदमी की ताकत कैसे बढ़े, इसके लिए उन्होंने काम किया। गांव-शहर का विकास करने वाले एक ऐसे युगपुरुष नरेंद्र मोदी के रूप में हमें मिले जिन्होंने आम आदमी की तरक्की का रास्ता दिखाया। बहन बेटियों को लखपति दीदी बनाने का काम उन्होंने किया। हमारे पास फिर मौका आया है जब हम देश बनाने का चुनाव करें। पहले की सरकारों ने देश को किस तरीके से चलाया यह आप सब जानते हैं। इस सरकार ने देश को आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक तौर पर मजबूत किया है।

उन्होंने कहा कि हार के डर से हरियाणा कांग्रेस की सूची जारी नहीं हो रही है । हरियाणा में सभी 10 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की ही जीत होगी। अशोक तंवर ने विपक्ष को दिशाहीन बताया है । आज के मौजूदा समय में मुद्दों से विपक्ष भटक गया है । देश और प्रदेश की जनता विपक्ष को दरकिनार करेगी। कांग्रेस में फर्जी लिस्ट की गारंटी है। भाजपा में मोदी की गारंटी है। कांग्रेस में असली की कोई गारंटी नहीं है। खोखले वादों की गारंटी कांग्रेस में है। कांग्रेस की लिस्ट में देरी होने से उनको ही नुकसान होगा। 

चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवारों को प्रचार में समय कम मिलेगा। इनेलो के गढ़ सिरसा में कांग्रेस , इनेलो और जजपा के उम्मीदारों की जमानत जब्त होगी। 140 करोड़ लोगों का भविष्य स्वर्णिम बनाने के लिए भाजपा को वोट दें। 
प्रधानमंत्री की नीतियों का आज पूरा देश कायल है। आप साथ दें, आपका सेवादार बनकर जिम्मेदारी निभाऊंगा। हमारी तरक्की तभी होगी जब एक एक वोट कमल पर जाएगा। 

डबल इंजन सरकार ने देश और प्रदेश की तरक्की के लिए काम किया है। रानियां की मंडी एशिया की बहुत बड़ी मंडी है। यहां से कपास और चावल विदेशों में भी जाता है। आप मौका दें इस क्षेत्र की तरक्की के लिए एग्रो बेस्ड इंडस्ट्रीज लगाई जाएंगी ताकि यहां के लोगों को ताकत मिले। हरियाणा की बीजेपी सरकार ने प्रदेश को उन्नत प्रदेश बनाने के लिए अथक प्रयास किए हैं। आप ताकत दें, 10 की 10 सीटें बीजेपी की झोली में डालें, आपको किसी तरह की परेशानी नहीं रहने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि अपनी रिश्तेदारियों में यह बता दो कि पिछली बार से दोगुने अंतर से सीट बीजेपी को जिताकर देनी है। बीजेपी की डबल इंजन सरकार ने देश और प्रदेश को तरक्की के रास्ते पर बढ़ाया है और अंतोदय की भावना से काम किया है। उन्होंने अनाज मंडी के लोगों को आह्वान किया कि अनाज मंडी शहर की आत्मा होती है। आप सब लोग डॉ. अशोक तंवर को देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजें ताकि वे इस इलाके का संपूर्ण विकास कर सकें। पहले की सरकारों ने अपने नाम पर योजनाएं चलाईं और अपने ही लोगों को आगे बढ़ाने का काम किया लेकिन ऐसा पहली बार हुआ जब देश में ऐसे प्रधानमंत्री आए जिन्होंने कहा कि मैंने देश को आगे बढ़ाने का सपना देखा है। महिलाओं का सम्मान बढ़ाया।

आज हर घर में शौचालय बनवाकर उन्होंने महिलाओं के सम्मान की रक्षा की है। आज मौका है जब आप यह देखें कि देश को किस के हाथों में सौंपना है। हमें इस बात का भरोसा है कि 2047 में अगर विकसित भारत का सपना यदि कोई पूरा कर सकता है तो वह नरेंद्र मोदी है। हमारी तरक्की तभी होगी जब एक एक वोट कमल के फूल पर जाएगा।

 

Comment As:

Comment (0)