×
No icon

 सांसद अरविंद शर्मा ने कहा: कांग्रेस शासन में उड़ाई गई है संविधान की धज्जियां 

:बाबा साहब के उच्च आदर्शों का अनुसरण कर रही है भाजपा 

 प्रदेश में देश की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास की नीतियों में विश्वास 

झज्जर। भाजपा प्रत्याशी और रोहतक के सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा ने कांग्रेस पार्टी सहित विपक्ष के उन आरोपों का सख्त लहजे में जवाब दिया है जिसमें मोदी राज में संविधान के खतरे में होने की बात कही गई है। अरुण शर्मा का कहना है कि सच्चाई तो यह है कि कांग्रेस और विपक्ष अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए इस प्रकार के आरोप लगा रहा है। जबकि सच्चाई तो यह है कि देश में यदि संविधान की धज्जियां किसी पार्टी ने उड़ाई हैं तो वह केवल कांग्रेस पार्टी ही है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा संविधान के उलट काम किया है। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के संविधान का पूरा सम्मान करती है और बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के उच्च आदर्शों का अनुसरण करती है। डॉ अरविंद शर्मा अपने चुनावी कार्यक्रम के तहत झज्जर हलके के विभिन्न गांव में जनसभाओं के दौरान मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने दीपेंद्र हुड्डा द्वारा अपने पक्ष में विकास के नाम पर वोट मांगे जाने पर अभी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले किसने क्या किया इस बात के अब कोई मायने नहीं है। पूरा देश विकास की नीतियों को लेकर के आगे बढ़ रहा है और यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि साल 2019 में जो जोश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में लोगों का था उससे भी ज्यादा जोश अब जनता में देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर से पूर्ण बहुमत के साथ देश में भाजपा की सरकार बनने वाली है। 

Comment As:

Comment (0)