×
No icon

आवारा कुत्तों की वजह से गई 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जान।

आवारा कुत्तों से जान बचाने के लिए भागती हुई गाय की चपेट में आई बुजुर्ग महिला।

फरीदाबाद। भौंक रहे कुत्तों से बचने के लिए भाग रही गाय ने 70 साल की बुजुर्ग को टक्कर मार दी। घटना दिल्ली से सटे फरीदाबाद में अनखीर गांव की दोपहर की है। पूरी घटना घटनास्थल के सामने लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। स्थानीय लोगों ने महिला को अस्पताल में दाखिल कराया था, लेकिन अब महिला की हालत सामान्य बताई जा रही है।

सीसीटीवी में दिखाई दे रही यह घटना फरीदाबाद के अनखीर गांव की है जहां कुत्तों से बचने के लिए भागी गौ माता की चपेट में सड़क पर चल रही 70 साल की महिला आ गई। टक्कर लगते ही महिला  लहूलुहान हो गई। स्थानीय लोगो ने महिला को अस्पताल में दाखिल कराया। पीड़ित महिला रमेश की माने तो उसे नहीं पता था कि गाय पीछे आ रही है। गाये ने उसे टक्कर मारी और स्थानीय लोगों ने उसे उठाया।

वही प्रत्यक्षदर्शी चमन गर्ग की माने तो वे अपनी दुकान पर बैठे हुए थे कि अचानक कुत्तों से बचते हुए भागती गौ माता की चपेट में गांव की बुजर्ग महिला आ गई और टक्कर लगने से महिला लहूलुहान हो गई।

वहीं नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल की माने तो नगर निगम समय-समय पर आवारा पशुओं को पकड़ने का काम करता है और नगर निगम की पूरे जिला फरीदाबाद में तीन गौशाला आवारा पशुओंको वहीं पर छोड़ दिया जाता है और गौशालाओं को संचालित करने के लिए वित्तीय सहायता भी दी जाती है। अगर फिर भी अगर फिर भी कहीं शिकायत है तो लोग नगर निगम में आकर शिकायत करें। 

 

Comment As:

Comment (0)