×
No icon

केजरीवाल की गिरफ्तारी का पार्टी नेताओं द्वारा विरोध जारी ।

भाजपा पर गलत गिरफ्तारी का लगाया आरोप...

बढ़ती लोकप्रियता के चलते भाजपा दबाना चाहती है केजरीवाल को- आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता।

भाजपा लोगों को डराकर करवा रही है पार्टी में शामिल।

पानीपत।  दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का आम आदमी पार्टी द्वारा लगातार विरोध जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को पार्टी के लीगल सेल के जिला अध्यक्ष एडवोकेट जगदीप घनघस ने पानीपत में प्रेस वार्ता कर भाजपा सरकार को कोसा। इस दौरान पार्टी के प्रदेश ज्वाइंट सेकेट्री व अन्य नेता मौजूद रहे।

आम आदमी पार्टी के पानीपत जिले के लीगल सेल के अध्यक्ष जगदीप घनघस ने कहा कि चुनाव से ठीक पहले केजरीवाल को गिरफ्तार करना बिल्कुल गलत है। सीटों के बंटवारे व अन्य चुनावी प्रक्रिया में पार्टी को केजरीवाल की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता के कारण उन्हें दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि आज के समय मे अगर कोई भाजपा में है तो केवल वही सुरक्षित है और अगर कोई दूसरी पार्टी में है तो वह सुरक्षित नहीं है। आज जो भी व्यक्ति भाजपा के खिलाफ बोलता है तो उसके पीछे ईडी लगा दी जाती है। केजरीवाल की गिरफ्तारी गलत हुई है। उनके साथ ज्यादती हुई है, उस परिवार को दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी-जजपा अलग नहीं हैं बल्कि एक ही हैं, ऐसे में लोगों को सोचने की जरूरत है।

आम आदमी पार्टी के सांसद व विधायकों द्वारा भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि इन सबको डरा धमकाकर भाजपा में शामिल किया जा रहा है, कोई भी अपनी मर्जी से पार्टी नहीं छोड़ रहा है। इसके अलावा वो लोग भाजपा में जा रहे हैं जिन्होंने कोई ना कोई गड़बड़ी की है और वे लोग भगवंत मान से बचना चाहते हैं। भाजपा को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का एक हो जाना सहन नहीं हो रहा है, इसीलिए भाजपा अब कांग्रेस के साथ भी गलत कर रही है।

आम आदमी पार्टी के हरियाणा के ज्वाइंट सेकेट्री सुखबीर मलिक ने कहा की केजरीवाल देश को आगे बढ़ाना चाहते हैं। उनको भाजपा ने ईडी के जाल में जानबूझ कर फंसाया गया है। जबकि जो गवाह हैं उनसे 55-60 करोड़ के बांड लेकर भाजपा ने उन्हें गवाह बनाकर आप नेताओं को अंदर किया है। उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा ने शिक्षा और चिकित्सा को महंगा किया है जबकि आम आदमी पार्टी के शिक्षा, चिकित्सा और बिजली को सस्ता किया है। मलिक ने 31 जनवरी को दिल्ली पहुंचने की अपील करते हुए कही की इससे केजरीवाल को मजबूती मिलेगी।

 

Comment As:

Comment (0)