×
No icon

बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार अशोक तंवर का बड़ा बयान।

केजरीवाल ने दिया है हरियाणा के लोगों को धोखा। हरियाणा में जिसने भी आम आदमी पार्टी का झंडा उठाया, इस को मिला है धोखा- अशोक तंवर 

कांग्रेस के पास पत्ते ही नहीं है, तो खोलेगी क्या, 25 मई के बाद डिक्लेयर करेगी कांग्रेस अपने उम्मीदवार - अशोक तंवर 

करनाल। निसिंग में बीजेपी के सिरसा से लोकसभा उम्मीदवार अशोक तंवर पहुंचे थे, जहां पर वो कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास पत्ते हों तो वो खोले, कांग्रेस 25 मई के बाद अपने पत्ते खोलेगी। कांग्रेस अभी तो गुटबाजी में , अभी कांटा निकालने में , जो जेल चले गए हैं उन्हें बचाने में दिल्ली में इक्कठे हो रहे हैं। वहीं बीजेपी ने पूरे देश में लगभग सीट घोषित कर दी है। वहीं अरुण गोविल के चुनावी क्षेत्र से पीएम चुनावी बिगुल बजाएंगे। सिरसा में हम प्रचार में लगे हुए हैं, कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात हो रही है, और जनता एक मात्र विकल्प के तौर पर देख रही है। हम 10 की 10 सीट 5 लाख वोट से जीतेंगे, मनोहर लाल भी जीतेंगे और देश के लिए बड़ा रोल निभाएंगे। मनोहर लाल 10 लाख से ज्यादा वोट से जीतेंगे। वहीं केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग अपने आपको कानून से बड़ा समझते हैं, केजरीवाल तो अपने पद को छोड़ ही नहीं रहे हैं, जो लोग आम आदमी की बात करते हैं वो आज आम आदमी का सबसे बड़ा शोषण कर रहे हैं। कई लोग जेल में चले गए हैं और कुछ जाने वाले हैं , केजरीवाल ने कई लोगों को धोखा दिया , हरियाणा में जिन लोगों ने उनका झंडा उठाया , उनको भी धोखा दिया गया। उन्होंने जिनके खिलाफ लड़ाई की शुरुआत की थी, आज उसी मैदान में फिर इक्कठे हो गए हैं उसी जगह पर। आज देश को बनाने की लड़ाई है, 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का लक्ष्य है।बहराल सभी नेता अपने चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं, देखना ये होगा कि आने वाली 4 जून को चुनाव परिणाम आते हैं।

 

 

Comment As:

Comment (0)