×
No icon

इनेलो नेता अभय चौटाला ने सिरसा में कार्यकर्ताओं की ली बैठक। 

4 जून को आने वाले परिणाम से विरोधियों को होगी तकलीफ, सिरसा लोकसभा सीट बड़े मार्जिन से जीतेंगे। 

6 अप्रैल को है ताऊ देवीलाल की पुण्यतिथि। 

प्रदेश के हर जिले में होंगे रक्तदान शिविर और समाज भलाई के काम। 
नई दिल्ली में 6 अप्रैल को ओम प्रकाश की अध्यक्षता में कोर कमेटी की मीटिंग होगी। 

कोर कमेटी की मीटिंग में लोकसभा उम्मीदवारों की होगी चर्चा। 
लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी। 

अशोक तंवर के फतेहाबाद में हुए विरोध पर बोले अभय चौटाला। 
लोग स्वागत क्यों करेंगे। एक तो कारण हो।

पूर्व मुख्यमंत्री को Z प्लस सुरक्षा इसलिए मिली क्युकी उसे किसानों से खतरा है
इसका मतलब उसने अपने साढ़े 9 साल के कार्यकाल में किसानों को परेशान किया


सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल के विधायक और प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि 6 अप्रैल को ताऊ देवीलाल की पुण्यतिथि का कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और इनो सुप्रीमो चौधरी ओम प्रकाश चौटाला शिरकत करेंगे अभय सिंह चौटाला ने कहा कि 6 अप्रैल को ही प्रदेश कार्यकारिणी की एक बैठक दिल्ली में आयोजित की जाएगी जिसमें हरियाणा की बाकी 9 सीटों पर उम्मीदवारों पर मंथन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा किया जाएगा। अभय सिंह चौटाला का दावा है कि जल्द ही पार्टी के सीनियर लीडरशिप बाकी जो सीटों पर भी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी चौटाला के निशाने पर आज कांग्रेस और भाजपा और जैप रही. अभय सिंह चौटाला का दावा है कि हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर इंडियन नेशनल लोकदल के प्रत्याशी भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी पूरे देश भर की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करती है लेकिन हरियाणा की 10 सीटों में से कांग्रेस के नेताओं को ही भाजपा में शामिल करवा उन्हें उम्मीदवार बनाया गया है। अभय सिंह चौटाला आज अपने सिरसा आवास पर कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करने के बाद मीडिया से रूबरू हो रहे थे।

अभय चौटाला ने कहा कि कुरुक्षेत्र सहित हरियाणा की सभी 10 सीटों पर लोकसभा चुनाव के लिए जनता में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और प्रदेश की जनता का समर्थन इस बार इनेलो के साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के राज से  दुखी है इसलिए देश और प्रदेश की जनता भाजपा से छुटकारा पाना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से दुखी होकर प्रदेश और देश के लोगों ने भाजपा को सत्ता सौंपी थी और अब भाजपा से दुखी होकर प्रदेश की जनता हरियाणा में इनेलो को सत्ता सौंपेगी . अभय चौटाला ने सिरसा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ अशोक तंवर का आज फतेहाबाद में विरोध होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोग तंवर का स्वागत क्यों करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले कई समय से भाजपा के नेता भी तो किसानों का विरोध कर रहे थे। अभय चौटाला ने पूर्व सीएम मनोहर लाल को Z प्लस सुरक्षा देने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मनोहर लाल ने सुरक्षा लेने के लिए अपने पत्र में किसानों से खतरा होने की दलील लिखी थी। उन्होंने कहा कि पिछले 9 साल के मनोहर लाल के कार्यकाल में किसानों के साथ कितने अत्याचार हुए है सबको पता है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश किसानों पर ही निर्भर करता है भारत देश कृषि प्रधान देश है उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम मनोहर लाल को हरियाणा में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले 9 साल के किसानों पर हुए अत्याचार का बदला अब किसान लेंगे। उन्होंने कहा कि अब लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा नेता गांवों में प्रचार करने के लिए जाएंगे तब भाजपा नेताओं को हरियाणा में विरोध झेलना पड़ेगा। अभय चौटाला ने भाजपा के 400 के पार के नारे पर पलटवार करते हुए कहा कि अब भाजपा 200 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने आप को देश की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करती है लेकिन हरियाणा में 10 सीटों में से कांग्रेस के 6 नेताओं को भाजपा में शामिल करवाकर भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा क्षेत्रीय पार्टियों को खत्म करना चाहती है। 

 

 

Comment As:

Comment (0)