×
No icon

 गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए निकाली जा रही पदयात्रा पहुंची पलवल।

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का पलवल की जाट धर्मशाला में हुआ भव्य स्वागत।

दुर्भाग्य पूर्ण है की राजनैतिक पार्टिया गौ की हत्या करने वालों से चंदा ले रही हैं- सरस्वती महाराज।

पलवल। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज द्वारा गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए निकाली जा रही पदयात्रा पलवल पहुंची जहां पहुँचने पर पलवल जाट धर्मशाला में उनका भव्य स्वागत किया गया। यहां गौ भक्तों से रूबरू होने के बाद प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने सत्ताधारी भाजपा के अलावा अन्य राजनैतिकों दलों पर भी जमकर कटाक्ष किये। उन्होंने कहा की यह दुर्भाग्य पूर्ण है की राजनैतिक पार्टिया गौ की हत्या करने वालों से चंदा ले रही हैं। 

गायों को बचाने और राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए जगतगुरु शंकराचार्य स्वामिश्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज की यात्रा का पलवल पहुँचने पर पूर्व मंत्री करन सिंह दलाल ने भी स्वागत किया औऱ जगद्गुरु शंकराचार्य से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामिश्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा की उन्हें सुनकर बड़ा आश्चर्य होता है की एक तरफ अपने आपको गौ भक्त बताते हैं दूसरी तरफ गाय की हत्या करने वालों से चंदा लेते हैं। उन्होंने कहा की भारत की सरकार को भारत की भावनाओं के अनुरूप काम करना चाहिए गजब की बात है की पिछले 75 साल से सरकारें बनती आ रही है लेकिन अभी कोई ऐसी सर्कार नहीं आई जिसने भारत की भावनाओं, गायों का ध्यान किया हो। भारत की भावना है की गाय हमारे यहाँ पूजनीय है उसकी हत्या नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा की यह यात्रा वृंदावन से शुरू हुई है और दिल्ली के संसद भवन के उस कोने तक जाएगी जहाँ 1966 ईस्वी में लाखों गौभक्तों पर गोलियां चलाई गयी थी। उन्होंने कहा की सरकारें बदलती हैं लेकिन गौहत्या बंद नहीं हुई और यहाँ तक ऐसी भी सरकारें आई है जो कहता था की किसी को गौ हत्या का दर्द होता हो या नहीं लेकिन उन्हें होता है और उनके राज में भी गौ हत्या हो रही है। उन्होंने कहा की अवश्य ही इस यात्रा का असर पड़ेगा और जबतक हमारा संकल्प पूरा नहीं होगा हमारा प्रयाश जारी रहेगा। 

कोंग्रेसी नेता करन दलाल ने यात्रा का स्वागत करते हुए कहा की यह जगतगुरु शंकराचार्य की सराहनीय पहल है जो बहुत समय पहले पूर्ण हो जनि थी और गौ को राष्ट्र माता का दर्जा मिल जाना चाहिए। हम सब इसमें शंकराचार्य जी की मांग का समर्थन करते हैं और इस लड़ाई में हम सब कंधे से कंधा मिलकर शंकराचार्य जी के साथ संघर्ष करेंगे। 

 

 

Comment As:

Comment (0)