×
No icon

भिवानी महेन्द्रगढ़ से भाजपा के प्रत्याशी चौधरी धर्मबीर सिंह ने किया मतदान 

 दशकों पूरानी मारूती 800 कार में अपनी पत्नी मुन्नी देवी के साथ मतदान करने पहुँचे थे चौधरी धर्मबीर सिंह

 भिवानी। भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मबीर सिंह अपने पूराने अंदाज में अपनी पत्नी के साथ पूरानी मारूती 800 कार में मतदान करने पहुँचे। इस दौरान उन्होंने पहले जितने मार्जिन से अपनी जीत का दावा किया। वो किसानों के मुद्दों पर भी बोले और कहा कि लोग देश के लिए मोदी को मतदान करेंगे। 

हरियाणा में आज लोकसभा के छठे मतदान के तहत प्रदेश भर की 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। बात करें भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा का तो यहाँ से भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मबीर सिंह ने सुबह सुबह अपने मत का प्रयोग किया। ख़ास बात ये रही कि वो मतदान के दौरान अपने पूराने अंदाज में दिखे। वो दशकों पूरानी अपनी मारूती 800 कार में अपनी पत्नी के साथ मतदान करने पहुँचे। 

 मतदान के बाद भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मबीर सिंह ने हर किसी से बिना मनभेद व मतभेद रखे आत्मा की आवाज़ पर मतदान की अपील की। उन्होंने गर्मी को लेकर कहा कि जितनी गर्मी है भाजपा का ग्राफ़ भी उतना बढ़ रहा है। साथ ही अपनी जीत को लेकर पहले जीतने मार्जिन का दावा किया। साथ ही कहा कि लोग मुझे नहीं, बल्कि देश के लिए मोदी को मतदान करेंगे। वहीं किसानों के मुद्दों व नाराज़गी पर भी चौधरी धर्मबीर सिंह खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि किसान देश का पेट भरता है। किसान देश ही नहीं, दुनिया भर का किसान दुखी है। इसलिए किसानों के लिए बहुत काम करने की ज़रूरत है। 

 

Comment As:

Comment (0)