×
No icon

विदेशी की धरती, इंग्लैंड के शहर लीसेस्टर में 4 जुलाई से 7 जुलाई तक मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव।

मॉरीशस, यूके, इंग्लैंड, कनाडा सहित कई कंट्री में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया गया।

कुरूक्षेत्र। देश की धरती पर गीता की अलख जगाने वाले गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने बताया कि इंग्लैंड की धरती लीसेस्टर में 4 जुलाई से 7 जुलाई तक अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जाएगा जिसे लेकर वहां के लोगों में भरपूर उत्साह है।
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने बताया कि इंग्लैंड के शहर लीसेस्टर में वहाँ के मेयर और पुलिस अधिकारियों सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारियों को श्रीमद् भागवत गीता भी बांटी जाएगी। उसे कार्यक्रम के बाद कनाडा में 5-6 दिन तक गीता प्रवास कार्यक्रम भी होगा। उन्होंने बताया की भागवत गीता के प्रति देश के साथ-साथ विदेश में भी लोगों में जागरूकता बढ़ी है। लोगों को भी आप लगने लगा है कि वास्तविक समाधान हमें भागवत गीता से मिल सकता है।
जो युद्ध के हालात बन रहे हैं उसका समाधान भी भगवत गीता के अंदर है।

अमेरिका, केन्या, फ्रांस, इंडोनेशिया नेपाल से भी अंतर्राष्ट्रीय गीता मौसम बनाने का न्योता मिला है।

 इन देशो में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गीता महोत्सव मनाया जाए।

 

Comment As:

Comment (0)