×
No icon

जमानत पर आये किशोर की ईटों व तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या की

खून का बदला खून से लेंगे, किशोर की हत्या के बाद परिजनों की चेतावनी

मृतक 17 वर्षीय किशोर की शिनाख्त आकाश उर्फ आशु निवासी वाल्मीकि नगर के रूप में हुई।

चरखी दादरी में पोस्को एक्ट में जमानत पर आए किशोर की हत्या का मामला सामने आया है।अज्ञात आरोपियों ने ईंट व तेजधार हथियारों से 17 वर्षीय आकाश की हत्या कर दी।

दादरी शहर के वाल्मीकि नगर के समीप एक किशोर की ईंट व तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की शिनाख्त वाल्मीकि नगर निवासी 17 वर्षीय आकाश उर्फ आशु के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक पोस्को एक्ट में चार दिन पहले की जमानत पर घर आया था। पुलिस ने शव का दादरी के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मृतक के परिजनों ने नामजद लोगों पर हत्या के आरोप लगाते हुए खून के बदले खून की चेतावनी दी है। पुलिस द्वारा केस दर्ज करते हुए मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है।

बता दे कि मंगलवार शाम को चरखी दादरी के वाल्मीकि नगर के समीप झाड़ियों में एक किशोर का शव पड़ा मिला था। सूचना मिलने पर डीएसपी विनोद शंकर सहित पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान मृतक के शरीर पर चोटों के निशान थे और मौके पर खून से लथपथ ईंट भी पड़ी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे को लेकर दादरी के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। सिविल अस्पताल पहुंचे परिजनों ने नामजद लोगों पर ईंट-पत्थर व तेजधार हथियारों से हत्या करने के आरोप लगाए हैं। सिटी पुलिस थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। आकाश पर पोस्को एक्ट के तहत एक मामला दर्ज था और हाल ही में वह जमानत पर बाहर आया था। उसी रंजिश के चलते हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

बहराल रंजिश के चलते युवक की हत्या की शंका नजर आ रही है अब यह तो पुलिस जांच में ही स्पष्ट हो पाएगा की आखिर हत्या के पीछे आरोपियों का मकसद क्या था ?

 

Comment As:

Comment (0)