×
No icon

हाईकोर्ट के जज की अगुवाई में होनी चाहिए नफेसिंह राठी हत्याकांड की सीबीआई की जांच।

  • इनेलो नेता अभय चौटाला का बयान।
  • हाईकोर्ट के जज की अगुवाई में होनी चाहिए नफेसिंह राठी हत्याकांड की सीबीआई की जांच।
  • इसके लिए जल्द करेंगे हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल।
  • सीबीआई को सरकार कब करेगी केस ट्रांसफर, इसके लिए भी जाएंगे हाईकोर्ट।
  • हमे सरकार पर नहीं है भरोसा कि सरकार देगी न्याय।
  • इनेलो नेता अभय चौटाला का सरकार से सवाल।
  • नफेसिंह राठी को मरवाने वाले लोगों को कब पकड़ेगी पुलिस।
  • अभय ने कहा- बताया गया है कि 2 लोगों ने कल किया है सरंडर।
  • मारने वाले तो है केवल शूटर, जिन्होंने सिर्फ पैसे लेकर किया नफेसिंह का मर्डर।
  • नफेसिंह की हत्या सरकार की है साजिश।
  • सरकार और भाजपा के स्थानीय नेता हैं दोषी।
  • अभय बोले- आज डीसी और एसपी से भी करंगे बात कि कहां तक पहुंची है पुलिस की जांच।
  • अगर पुलिस जांच से नहीं हुए सन्तुष्ट तो कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लेंगे बड़ा फैसला।
  • नफेसिंह राठी को अभय चौटाला ने दी श्रद्धांजलि।


इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला का कहना है कि नफेसिंह राठी हत्याकांड की जांच हाईकोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई को करनी चाहिए। इसके लिए वह जल्द ही हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल करेंगे। उनका कहना है कि सीबीआई को सरकार यह केस कब ट्रांसफर करेगी। इसके लिए भी हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। चौटाला का कहना है कि हमें सरकार पर भरोसा नहीं है कि सरकार इस मामले में परिवार को न्याय दिल पाएगी। अभय चौटाला बहादुरगढ़ में आयोजित नफे सिंह राठी की रस्म 13वीं शोकसभा में पहुंचे थे। यहां उन्होंने नफे सिंह राठी को पुष्पांजलि भेंट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और नफे सिंह राठी के परिवार को सांत्वना भी दी।

अभय चौटाला का कहना नफे सिंह राठी हत्याकांड की जांच हाई कोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई को करनी चाहिए। इतना ही नहीं यह केस सीबीआई को सरकार कब ट्रांसफर करेगी। इसके लिए भी वह हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। अभय चौटाला का कहना है कि उन्हें सरकार पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है कि सरकार नफे सिंह राठी के परिवार को न्याय दिलवा पाएगी। उन्होंने सरकार से सवाल किया है कि सरकार नफे सिंह राठी को मरवाने वाले लोगों को पुलिस कब गिरफ्तार करेगी। चौटाला का कहना है कि नफे सिंह राठी को मारने वाले तो केवल शूटर हैं। उन्होंने सिर्फ पैसे लेकर नफे सिंह राठी का मर्डर किया है। नफेसिंह राठी की हत्या सरकार की साजिश है और सरकार के साथ-साथ भाजपा के स्थानीय नेता इसके दोषी हैं।

अभय सिंह चौटाला का कहना है कि वे आज डीसी और एसपी से भी इस मामले में बात करेंगे कि आखिर पुलिस की जांच कहां तक पहुंची है। उनका कहना है कि अगर पुलिस जांच से वे संतुष्ट नहीं हुए तो कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बड़ा फैसला लेंगे। ऐसे में अब देखना होगा कि पुलिस जांच किस तरह से आगे बढ़ती है।

 

Comment As:

Comment (0)