×
No icon

कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों की वेतन बढ़ौतरी, कच्चे कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण व वर्दी देने और पक्का करने की मांग।

बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

सिरसा। बिजली निगम के कर्मचारियों ने आज अलग-अलग मांगों को लेकर बरनाला रोड स्थित बिजली घर में प्रदर्शन किया। सर्वकर्मचारी संघ के बैनर तले एकत्रित हुए कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरकार की नीतियों को कर्मचारी विरोधी बताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बिजली निगम का कार्य स्थाई है इसलिए कर्मचारी भी नियमित होने चाहिए। बिजली निगम के लगे कच्चे कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ नहीं दिया जा रहा। उनके चिरायु कार्ड बनाए जाने चाहिएं। क्योंकि निगम कर्मचारियों के साथ अकसर हादसे होते रहते हैं इसलिए उपचार की सुविधा होना बेहद जरूरी है। इसी के साथ कौशल रोजगार निगम को बने चार वर्ष का समय हो गया लेकिन अंतर्गत लगे कर्मचारियों वे वेतन में नाममात्र की बढ़ौतरी हुई है। कच्चे कर्मचारियों के वेतन में बढ़ौतरी की जाए साथ ही कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। इसी के साथ वर्क लोड के हिसाब से नए भर्तियां की जाएं। अगर सरकार यह मांगे पूरी नहीं करती तो आगे आंदोलन तेज किया जाएगा। 16 जुलाई से 30 जुलाई तक लगाकार जिलास्तरीय प्रदर्शन किए जाएंगे।

 बिजली निगम के कर्मचारी मदन लाल ने बताया कि सरकार कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। कच्चे कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। इसलिए लगातार प्रदर्शन किए जा रहे हैं। आगे भी मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

 

Comment As:

Comment (0)