×
No icon

CM फ्लाइंग ने बिजली निगम कार्यालय में मारी रेड, निगम कर्मचारियों में मचा हड़कंप।

क़रीब चार घंटे CM फ्लाइंग ने खंगाला बिजली निगम का रिकॉर्ड।

 भिवानी में आज फिर सीएम फ्लाइंग एक्शन मोड़ में दिखाई दी। सीएम फ्लाइंग ने आज बिजली निगम के कार्यालय में रेड की। रेड के बाद निगम कर्मचारियों व अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फ़ानन में कर्मचारियों की हाज़िरी व रिकॉर्ड पेश किया गया। कई घंटे तक चली रेड के बाद भी जांच का कार्य जारी था। 

अक्सर गर्मी व बारिश के समय बिजली गुल होने, घंटों बाद भी ना बिजली सप्लाई ठिक करना और ना ही फ़ोन पर कोई संतोषजनक जवाब मिलने, नए कनेक्शन व बिल में गड़बड़ी होने पर बार बार चक्कर काटने जैसी परेशानियों को लेकर आज सीएम फ्लाइंग की टीम ने बिजली निगम के शहरी सर्कल के एसडीओ कार्यालय में रेड की। रेड पड़ते ही निगम के कर्मचारियों व पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया। 

सीएम फ्लाइंग की रेड सुबह 10 बजे के क़रीब हुई। इस समय एसडीओ कार्यालय में आधे के क़रीब कर्मचारी ग़ैर हाज़िर थे। एक एक कर सीएम फ्लाइंग ने उनसे संपर्क किया तो कार्यालय से ग़ैर हाज़िर सभी कर्मचारियों ने फ़ील्ड में होने की बात कही। इसके बाद सभी को कार्यालय बुलाया गया। साथ ही आमजन की शिकायतों को लेकर हर तरह के रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की गई। इस दौरान बिजली निगम कर्मचारियों के चेहरे पर परेशानी साफ़ तौर पर देखी जा रही थी। 

रेड के दौरान बिजली निगम शहरी सर्कल के एसडीओ चेतन ने बताया कि हम सीएम फ्लाइंग की टीम का जांच में पूरा सहयोग कर रहे है। जो भी रिकॉर्ड माँगा जा रहा है वो उपलब्ध करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड बहुत ज़्यादा है। ऐसे में जाँच में कई घंटे लगेंगे। एसडीओ चेतन ने कहा कि कोई कर्मचारी ग़ैर हाज़िर नहीं है। कुछ कर्मचारी दो कार्यालय में नहीं, वो फ़ील्ड में काम में लगे हुए हैं। 
 

वहीं एसडीओ चेतन ने बिजली के अघोषित कटों, शिकायत नंबर बंद रहने और अक्सर छोटी छोटी शिकायतों का समय पर निपटारा ना करने व कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार करने पर कहा कि बारिश व गर्मी के मौसम में शिकायतें ज़्यादा होती है। ज़्यादा कॉल आने पर बैट्री ख़त्म होने से मोबाइल बंद हो जाते हैं। कई बार कर्मचारी लाइन पर काम करते हैं तो कॉल अटेंड करना संभव नहीं होता। साथ ही कहा कि अभद्र व्यवहार कर्मचारी ही नहीं, आमजन की तरफ़ से भी होता है। 


 बिजली निगम एसडीओ में जैसे तैसे कर रिकॉर्ड पेश किया और शिकायत पर अपने कर्मचारियों का बचाव किया। सीएम फ्लाइंग की रेड से सभी कर्मचारी व अधिकारी हरकत में आए। ऐसे में ज़रूरी है कि ऐसी रेड हर विभाग में समय समय पर होती रहे तो कर्मचारी व अधिकारी सचेत होंगे और आम जन की शिकायतों का समय रहते समाधान भी होता रहेगा। 

 

Comment As:

Comment (0)