×
No icon

महेंद्रगढ़ में पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा के निवास जयराम सदन पर हरियाणा सरकार के मंत्री बनवारी लाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। 

सभी राजनैतिक पार्टियां विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। महेंद्रगढ़ में पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा के निवास जयराम सदन पर हरियाणा सरकार के मंत्री बनवारी लाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के लिए पहुंचे। जहां उनका फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया।

विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय दिखाई पड़ रहे है। उन्होने कहा कि आज हमने विधानसभा चुनाव को मध्यनजर रखते हुए महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक ली है। आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हमने कार्यकर्ताओं को मूल मंत्र दिया है और चुनाव को लेकर रणनीति बनाने का कार्य दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने पिछले 10 साल के अंदर देश और प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन का कार्य किया है और अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं लोगों तक पहुंचाई हैं। जिससे गरीब से गरीब व्यक्ति भी इन योजनाओं में शामिल होकर लाभ ले पा रहा है। आज की तारीख में दक्षिणी हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के मुकाबले में कोई दूसरी पार्टी नहीं है और हमें उम्मीद है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में भी लोगों का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा।

पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामविलास शर्मा का कहना कि आज महेंद्रगढ़ में जयराम सदन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का एक बड़ा सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं को हरियाणा सरकार के मंत्री डॉ बनवारी लाल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से चुनाव के मूड में आ गई है। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा उम्मीदवार चौधरी धर्मवीर सिंह की महेंद्रगढ़ से जीत हुई थी। उन्होंने कहा कि चितलांग गांव में 14 करोड रुपए की लागत से बनने वाले पीने के पानी के टैंक का टेंडर भी हो चुका है।


 

Comment As:

Comment (0)