×
No icon

अंबाला में आम आदमी पार्टी की रैली का हुआ आयोजन। 

विधानसभा चुनावो को लेकर सभी पार्टियों की तैयारी शुरू कर ली है। सभी पार्टियों ने जनता के बीच जाने का काम शुरू कर दिया है। आज आम आदमी पार्टी ने अंबाला शहर अनाज मंडी में रैली का आयोजन किया। जिसमें मुख्यतौर पर राज्यसभा सांसद संजय सिंह मौजूद रहे।

विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। आज आम आदमी पार्टी ने अंबाला शहर अनाज मंडी में कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी की रैली में युवाओं में भारी जोश देखने को भी मिला। बदलेगा हरियाणा का हाल अब लाएंगे केजरीवाल रैली को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने इतना कुछ किया है और अंबाला में भाजपा सरकार ने क्या किया है। सांसद संजय सिंह ने लोगों को याद दिलाया कि अबकी बार आम आदमी की सरकार लाने पर बहुत फायदा मिल सकता है। जैसे दिल्ली में महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ्त अरविंद केजरीवाल ने की हुई है, दवाईयां मुफ्त है, 20 हजार लीटर तक पानी के इस्तेमाल पर जीरो बिल और बिजली मुफ्त की सुविधा दी हुई है। आम आदमी पार्टी की सरकार लाने पर यह सुविधा दी जाएगी। सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर निशाना करते हुए बोले कि भाजपा सरकार ने नोकरियाँ देने का वायदा किया था लेकिन नौकरियां नही मिली। 

आम आदमी पार्टी हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में है। हरियाणा के मतदाता को फ्री बिजली पानी और अन्य सुविधाओं जैसे लुभावने वायदे आम आदमी पार्टी की तरफ से किया जा रहे हैं अब देखना यह होगा कि क्या हरियाणा की जनता को आम आदमी पार्टी की फ्री बिजली पानी लुभा पाते है या नही।


 

Comment As:

Comment (0)