×
No icon

मंत्री विशमंबर वाल्मीकि चरखी दादरी में पुलिस व स्कूली बच्चो के साथ तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ।

विनेश फोगाट के साथ साजिश की बात कहने के अलावा नहीं विपक्षियों के पास कोई मुद्दा : वाल्मीकि

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री बिसंभर वाल्मीकि ने कांग्रेसियों पर किया कटाक्ष।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री विशंबर वाल्मीकि ने कांग्रेसियों पर कटाक्ष किया है। कहा कि विनेश फोगाट के साथ साजिश की बात कहने वाले विपक्षियों के पास कोई दूसरा मुद्दा नहीं बचा है। कांग्रेस मामले में राजनीति कर रही है वहीं भाजपा बेटी विनेश को पूरा मान-सम्मान देगी। केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार इस मामले पर गंभीर हैं और बेटी विनेश को न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है।

मंत्री विशमंबर वाल्मीकि चरखी दादरी में पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ की अगुवाई में पुलिस व स्कूली बच्चो के साथ तिरंगा यात्रा के शुभारंभ पर मीडिया के साथ बातचीत कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि देशभर में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा नागरिकों विशेषकर युवा पीढ़ी को राष्ट्र प्रेम व देशभक्ति की भावना से जोड़ रही है। उन्होंने आमजन से हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि रेसलर विनेश को न्याय मिलेगा वहीं केंद्र व प्रदेश सरकार रही लगातार पैरवी कर रही हैं। जजपा के राजेंद्र लितानी का चेयरमैन पद पर बने रहने के सवाल से मंत्री बचते रहे। कहा कि मामले को लेकर पार्टी संगठन ही तय करता है और हाईकमान ही फैसला लेगा।

देशभर में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा नागरिकों विशेषकर युवा पीढ़ी को राष्ट्र प्रेम व देशभक्ति की भावना से जोड़ रही है। देसी प्रधानमंत्री ने भी आमजन से हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया है।


 

Comment As:

Comment (0)