×
No icon

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में अशोक अरोड़ा ने किया कार्यकर्ता को संबोधित

हरियाणा में सभी 10 लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन जीत पक्की - अशोक अरोड़ा।

कुरुक्षेत्र। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस चुनाव समिति ने हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार दिया है इसको लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा बोले कांग्रेस पार्टी ने जो हरियाणा की आठ सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं वह पूरी तरह से संतुलित है। इसमें हर वर्ग महिला, ओबीसी, युवा एससी, सभी वर्ग को ध्यान में रखते हुए सीटों पर अच्छे उम्मीदवार उतारे हैं और कहा निश्चित रूप से आज के माहौल के हिसाब से हरियाणा में सभी 10 लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन जीत हासिल करेगा। 

अशोक अरोड़ा ने बताया कि हमारा मुकाबला सीधा सरकार के साथ है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अहंकार की वजह के कारण सरकार से जनता तंग है। लोग बदलाव चाहते हैं और विकल्प केवल इंडिया गठबंधन है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलसूत्र वाले बयान पर पलटवार करते हुए अशोक अरोड़ा बोले पहले चरण के चुनाव के बाद प्रधानमंत्री मोदी अपना आपा खो चुके हैं, प्रधानमंत्री का एक स्टार होता है। इस समय अपने स्तर के हिसाब से नीचे जाते हुए एक समुदाय व महिला के मंगलसूत्र की बातें करते हैं यह प्रधानमंत्री के स्तर की बात नहीं अगर उन्हें अपनी हार दिख रही है तो अपनी हार उन्हें स्वीकार कर लेनी चाहिए। क्योंकि उन्होंने जनता से किए गए कोई भी वायदा पूरा नहीं किया। अब लोग बदलाव चाहते हैं और लोगों का फैसला उन्हें मानना चाहिए ना कि लोगों के बीच तनाव की स्थिति पैदा करनी चाहिए। 

अशोक अरोड़ा ने बताया इंडिया गठबंधन के कुरुक्षेत्र लोकसभा से उम्मीदवार सुशील गुप्ता 2 मई को अपना नामांकन दर्ज करेंगे, जिसमें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहेंगे। 

करनाल में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है इसको लेकर अशोक अरोड़ा बोले हमने करनाल में एक युवा शक्ति को उतारा है। युवाओं में जोश होता है और जो अहंकार पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल में है और युवाओं के साथ जिस प्रकार से उन्होंने खिलवाड़ किया। जब-जब भी पेपर लीक हुए या घोटाले हुए उसके खिलाफ प्रदर्शन करने में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मनोहर लाल के हल्के में जाकर उनके खिलाफ कार्रवाई करवाने की मांग करी और युवा बदलाव चाहता है इसलिए युवा अपने नेता के साथ जरूर खड़ा होगा।

 

 

Comment As:

Comment (0)