×
No icon

डेरा जगमालवाली प्रमुख बाबा बहादुर चंद वकील साहिब को दी गई अंतिम विदाई। 

नम आँखों से भक्तों ने दी विदाई, ज्यादा भीड़ को देखते हुए पुलिस दलबल किया गया तैनात।  

सिरसा के गांव जगमालवाली में मस्ताना शाह बिलोचिस्तानी आश्रम (डेरा जगमालवाली) के गद्दीनशीन संत महाराज बहादुर चंद 'वकील साहब' के निधन होने बाद आज शुक्रवार को डेरा में बने सचखंड हाल के पीछे पार्क में बाबा बहादुर चंद वकील साहब को अंतिम विदाई दी गई बिश्नोई समाज के हिसाब से मिट्टी में दफनाया गया।

इस मौके पर उनके परिवार के सदस्य,पजाब कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सांसद राजा सिंह वडिंग,राजा वडिंग की पत्नी अमृता वड़िंग,कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला,डेरा बाबा भूमणशाह के गद्दीनशीन संत ब्रह्म दास, महात्मा रोहताश जज साहिब डेरा राय सिंह नगर,जजपा नेता अजय सिंह चौटाला,इनेलो नेता रवि सिंह चौटाला,अर्जुन सिंह चौटाला,संत गुरमीत सिंह तिलोकेवाला हजारों की तादात में संगत मौजूद थी। लोगों ने गमगीन माहौल में संत को मिट्टी दी। कल डेरे में गोली चलने और श्रद्धालुओं में आपसी विवाद बढ़ने के बाद आज पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। डेरा में वीरवार को हुई घटना को लेकर पुलिस प्रशासन व प्रशासन मुस्तैद था ओर पुलिस की ओर से चप्पे चप्पे पर नजर बनाई हुई थी। पुलिस की ओर से एडीजीपी हिसार एम रविक रण, डबवाली की पुलिस कप्तान दीप्ति गर्ग व जींद के एसपी सहित पुलिस के हजारों कर्मचारी मौजूद थे वहीं सुरक्षा के लिहाज से पुलिस के साथ साथ आरएएफ की 4 फोर्स टीमें तैनात की हुई थी। वहीं सिरसा के उपायुक्त शांतनु शर्मा,अतिरिक्त उपायुक्त डा.विवेक भारती, कालांवाली के उपमंडल अधिकारी सुरेश कुमार आदि मौजूद थे।

मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेसी नेता राजा सिंह वडिंग ने कहा कि संतों ने हमेशा अच्छे रास्ते पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वे ऐसे संत नहीं थे कि आए हुए लोगों का धागा ताबीज दें बल्कि उन्होंने एक ही संदेश दिया कि नाम जपो और प्रेम करो। वे वाक्य ही संत थे और ईश्वर का रूप थे। उन्होंने कहा कि संत संत ही होते है ओर संत हमेशा अच्छे रास्ते पर चलकर पुण्य का कार्य करने का संदेश देते है। उन्होंने कहा कि संत वकील साहब की कमी कभी पूरी नही हो सकती। 

अजय सिंह चौटाला ने कहा कि संतो की कमी कभी पूरी नही हो सकती हमें उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। 

वही इनेलो नेता रवि चौटाला ने भी बाबा बहादुर चंद वकील साहिब के निधन पर शोक प्रकट किया है उन्होंने कहा कि वकील साहिब एक महान संत थे और उन्होंने हमेशा से ही लोगों के उत्थान के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि इस डेरे में हमेशा ही शांति का पाठ पढ़ाया जाता रहा है लेकिन कल जिस तरह से इस डेरे के अंदर गोलियां चली बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण रहा। 

वही इनेलो नेता अर्जुन चौटाला और पूर्व विधायक बलकौर सिंह वीरभान मेहता ने भी बाबा बहादुर चंद वकील साहिब के निधन पर शोक प्रकट किया और कहा कि इस तरह के संत का चोला छोड़ने से पुरे देश की साध संगत को काफी धक्का पहुंचा है। 

 

Comment As:

Comment (0)