×
No icon

अवैध हुक्का बार के खिलाफ पंचकूला पुलिस की छापेमारी।

छापेमारी में पुलिस ने 7 प्रतिबंधित अवैध हुक्के व एक बॉक्स फ्लेवर किए बरामद।

पंचकूला। डीसीपी  हिमाद्री कौशिक की अध्यक्षता में सेक्टर 9 पर्पल फ्रॉग कैफे में पुलिस की छापेमारी की गईं। कैफे में पुलिस को 7 प्रतिबंधित अवैध हुक्के मिले। पंचकूला पुलिस द्वारा आज प्रतिबंधित अवैध हुक्का बार के खिलाफ कई स्थानों पर छापेमारी की गई। डीसीपी पंचकूला हिमाद्री कौशिक की अध्यक्षता में कई स्थानों पर छापेमारी की गई और आज पंचकूला पुलिस द्वारा हुक्का बार्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। 

पुलिस ने सेक्टर 9 में छापेमारी के बाद सेक्टर 5 में भी पुलिस ने की छापेमारी लेकिन वहाँ पुलिस के हाथ कुछ नही लगा। पंचकूला पुलिस की अवैध हुक्का बार के खिलाफ पंचकूला पुलिस की छापेमारी जारी है। सेक्टर 5 थाना प्रभारी रूपेश चौधरी ने बतायाकि आज पंचकूला पुलिस द्वारा डीसीपी पंचकूला की अध्यक्षता में सेक्टर पांच थाना क्षेत्र के कई कैफे में छापेमारी की गई और सेक्टर 9 के पर्पल फ्रॉग कैफे से 7 प्रतिबंधित हुक्के, एक बॉक्स फ्लेवर, 7 हुक्का पाइप बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित अवैध हुक्को के खिलाफ पंचकूला पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा इस छापेमारी के दौरान डीसीपी पंचकूला हिमाद्री कौशिक, दो एसीपी सो सेक्टर 5 और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस का कहना है कि अवैध हुक्के के इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और यह छापेमारी आगे भी जारी रहेगी। 

पंचकूला पुलिस द्वारा पंचकूला जिले में हुक्के के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है ओर धारा 144 भी लगाई गई है ताकि किसी प्रकार से प्रतिबंधित हुक्को का इस्तेमाल ना हो सके। इसके बावजूद भी कई कैफे और बार्स में हुक्को इस इस्तमाल किया जा रहा है।

 

Comment As:

Comment (0)